श्रेयसी सिंह ने जानकारी साझा करते हुए बताया की मांगोबंदर ,नरियाना छतिग्रस्त पुल एवं जमुई नगर के पठान चौक (लव कुश गैस एजेंसी) से खैरा रोड की मरम्मती की स्वीकृति भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, भारत सरकार द्वारा दी गई है।

0
580

जमुई विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत खैरा-मांगोबंदर-सोनो मुख्य मार्ग पर एनएच-333 में पड़ने वाले मांगोबंदर और नरियाना पुल पिछले कई वर्षों से छतिग्रस्त था। जिसके कारण इन दोनों पुलों से ना सिर्फ भारी वाहनों की आवाजाही बंद थी। बल्कि हल्के और छोटे वाहन भी गुजरने में हिचकिचाते थे। साथ ही साथ जमुई नगर के पठान चौक(लव कुश गैस एजेंसी) से खैरा रोड जिसकी लंबाई 5.75 कि०मी० है, जर्जर हालत में थी।

मेरे काफी प्रयासों के पश्चात भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, भारत सरकार द्वारा उक्त दोनों पुलों के साथ साथ जमुई-खैरा पथ मरम्मती कार्य की स्वीकृति 06 सितंबर, 2024 को दी गई है।

मांगोबंदर पुल मरम्मती कार्य 2 करोड़ 85 लाख की लागत से, नरियाना पुल मरम्मती कार्य 3 करोड़ 35 लाख की लागत से और जमुई-खैरा पथ मरम्मती कार्य 1 करोड़ 7 लाख की लागत से होगा।

भारत सरकार द्वारा उल्लेखित पुलों एवं पथ मरम्मती कार्य समाप्ति की समय सीमा छह महीना निर्धारित की गई है|

संवाददाता:- चंदन कुमार जमुई।

ab24 news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here