आज महिला योग प्रशिक्षण शिविर का विधिवत उद्घाटन सम्पन्न।

0
353

आज महिला योग प्रशिक्षण शिविर का विधिवत उद्घाटन सम्पन्न।

आज लायन्स क्लब ऑफ जमुई के द्वारा महिलाओं के स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जमुई के चिल्ड्रन पार्क में किया गया इस शिविर का उद्घाटन लायन्स इंटरनेशनल के जिला 322E के रीजन चेयरपर्सन लायन श्रीकांत केशरी और क्लब के सचिव लायन विजय कुमार सर्राफ ने संयुक्त रूप से किया ,श्रीकांत केशरी ने बताया कि आज के भाग दौड़ में हम सबों को योग का प्रशिक्षण लेना चाहिए क्यूं की कोन सा आसन पहले करना है और कोन सा बाद में ये हमे प्रशिक्षण लेने के बाद पता चलता है नियमित योग से हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते है ।


योग शिविर का संचालन लायन उर्मिला बरनवाल ने की और महिलाओं को जागरूक करने के लिए उनके द्वारा कुछ सलाह भी दी जो महिला उसे अपने दैनिक जीवन में उपयोग कर अपने स्वास्थ को अच्छा रख सकती है।

ये टिप्स इस प्रकार है :-
योग की शुरुआत में धीरे-धीरे शुरू करें और अपने शरीर की सीमाओं को समझें।
योग का नियमित अभ्यास करें ताकि आप अपने शरीर और मन में सुधार महसूस कर सकें।
अपनी उम्र, स्वास्थ्य और शरीर की स्थिति के अनुसार सही आसन चुनें।
योग में श्वास पर ध्यान देना बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए श्वास पर ध्यान दें।
योग के दौरान आराम करें और अपने शरीर को आराम दें।
योग के दौरान पानी पिएं ताकि आपका शरीर हाइड्रेटेड रहे।
योग के लिए सही कपड़े पहनें जो आपको आरामदायक महसूस कराए।
योग मैट का उपयोग करें ताकि आपको चोट न लगे।
योग कक्षा में शामिल हों ताकि आप योग के बारे में जान सकें और अपने अभ्यास में सुधार कर सकें।
योग में धैर्य रखें और अपने शरीर को समय दें।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उपस्थित लायन्स क्लब ऑफ जमुई के उपाध्यक्ष लायन रविन्द्र बरनवाल ,लायन सुजीत कुमार सहयोगी चैंबर ऑफ कॉमर्स के उप सचिव नितेश केशरी और प्रशिक्षण लेने आई महिला में रूपा कुमारी,रीना कुमारी ,पिंकी देवी,पूनम देवी, बंदना देवी,मीरा देवी,शांति कुमारी,अन्नू कुमारी,बेबी देवी , इन सभी महिलाओं ने नियमित योग करने का संकल्प लिया और बताया कि नियमित योग करने से हम अपने जीवन को बेहतर बना सकते है,लायन्स क्लब ऑफ जमुई का प्रयास महिलाओं के लिए सराहनीय है लायन्स क्लब के सचिव विजय कुमार सर्राफ ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के प्रयास से और भी महिलाए प्रेरित होकर योग नियमित करेगी।

ab24 news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here