जमुई के जाने-माने शिक्षण संस्थान ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के सभागार में लायंस क्लब जमुई की एक अति आवश्यक बैठक आहूत की गई।

0
517

जमुई के जाने-माने शिक्षण संस्थान ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के सभागार में लायंस क्लब जमुई की एक अति आवश्यक बैठक आहूत की गई।

जमुई के जाने-माने शिक्षण संस्थान ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के सभागार में लायंस क्लब जमुई की एक अति आवश्यक बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता लायन मनोज कुमार सिंह ने की जबकि अतिथियों का स्वागत ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर एवं लायंस क्लब के उपाध्यक्ष लायन डॉक्टर मनोज कुमार सिन्हा ने बुके देकर किया। साथ ही उन्होंने कहा कि लायंस क्लब हमेशा से ही समाज के दबे कुचले एवं असहाय लोगों के लिए सहायता करते आई है। संस्था के द्वारा समाज के लोगों के लिए निरंतर स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई प्रशिक्षण शिविर जैसे कई सामाजिक कार्य किया गया ।लायंस इंटरनेशनल जिला 322E के रीजन चेयरपर्सन श्रीकांत केसरी ने कहा कि क्लब के द्वारा जल्द ही एक ट्रस्ट का निर्माण किया जाएगा जो सभी लोगों के लिए वरदान साबित होगा। ट्रस्ट के सदस्यों का चयन कर लिया गया है ,और इस वर्ष मिशन 1.5 के तहत क्लब को और भी ज्यादा मजबूत बनने के उद्देश्य से 10 नए सदस्य जोड़े जाएंगे।

कार्यक्रम में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के बच्चों के द्वारा सर्वप्रथम बैंड ग्रुप के साथ राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के बच्चों के द्वारा अतिथियों का स्वागत गान एवम नृत्य भी किया गया जो इस बैठक में चार चांद लगा दिया। अतिथियों ने बच्चों के प्रस्तुति की खूब प्रशंसा की। लायंस क्लब के सचिव लायन विजय कुमार सर्राफ ने कहा कि क्लब के द्वारा पर्यावरण को सुरक्षित एवं संरक्षण के लिए हमेशा वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जाता है साथ ही उन्होंने कहा कि हम सभी को वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए, वृक्ष लगाना और वृक्ष का संरक्षण करना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि हम सबों को पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्ष लगाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा स्कूल परिसर में पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के सदस्य लायन डॉ शंकर नाथ झा , उपाध्यक्ष लायन रविद्र बरनवाल , कोषाध्यक्ष लायन भोला रजक ,लायन उर्मिला बरनवाल ,लायन सुजीत कुमार,लायन बिनोद कुमार लायन साकेत कुमार ,लायन धीरज कुमार, लायन डॉ अमर मोदी ,लायन धनुषधारी वर्मा ,लिओ क्लब के अध्यक्ष लिओ नवीन कुमार, कोषाध्य्क्ष लिओ नरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष लिओ शीर्षक कुमार , बैठक को सफल बनाने में ऑक्सफ्रोड स्कूल के प्रधाना अध्यापक ऋतु राज सिन्हा , कुसुम सिन्हा , शिक्षक अनिल सर ,अश्वनी कुमार के सहयोग से हो पाया क्लब के द्वारा स्कूल संचालक का आभार व्यक्त किया गया ।

ab24 news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here