जमुई के झाझा में एक ऐसा गरीब परिवार जो शारीरीक रूप से दोनो पति-पत्नी विकलांग हैं। जिसको आज तक सरकार की किसी भी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है।

0
605

जमुई के झाझा प्रखंड अंतर्गत महापुर पंचायत के बरमसिया गांव वार्ड नंबर 7 में एक गरीब परिवार जो शारीरीक रूप से दोनो पति-पत्नी विकलांग हैं।जिसको आज तक ना कोई सरकारी लाभ मिला और न ही इनके पास राशन कार्ड है। इन दोनो पति-पत्नी का नाम बच्चनदेव यादव और पत्नी सुनीता कुमारी साथ में एक बच्ची है। इनका पति भीख मांग कर बच्ची,पत्नी और स्वयं का पेट भरता है। जब प्रखंड कार्यालय झाझा जाता है, तो उन्हें वहां से भगा दिया जाता है। न तो कोई जनप्रतिनिधि सुनने वाला है,और न देखने वाला, सरकार की बहुत सारी कल्याणकारी योजनाएं है लेकिन इन लोगों को एक भी योजना का लाभ नहीं मिल पाना यह दुर्भाग्यपूर्ण है। आज तक मुखिया के द्वारा कोई सुविधा नहीं मिला। बच्चनदेव यादव ने कहा मैं भीख मांग कर पेट भरता हूं,शारीरिक लाचारी होने के कारण हम बढ़िया ढंग से काम नहीं कर पाते हैं, जिसके कारण मुझे काम देने वाला भी भगा देता है। ना मेरा कोई सुनता है ना मुझे कोई देखता है, मेरी पत्नी पूर्ण रूप से विकलांग है। मैं आपके चैनल के माध्यम से सरकार प्रशासन,अधिकारी से निवेदन करता हूं कि मेरी सहायता की जाए और सरकारी लाभ दिया जाए। ना मेरे पास इतना पैसा है की कहीं पर जा सकूं। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की गरीब,विकलांग, लाचार, मजबूर और असहाय लोगो के लिए बहुत सारी योजनाएं हैं, लेकिन अभी तक इसका फायदा नहीं मिल पाया है।

झाझा से शंभूनाथ प्रजापति की रिपोर्ट।

ab24 news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here