लायन्स क्लब के ब्लड डोनेशन कैंप में ऑक्सफोर्ड स्कूल की छात्रा सृष्टि आर्य ने किया अपना पहला डोनेशन ।

लायंस क्लब जमुई के तत्वाधान में 8 सितंबर दिन रविवार को जमुई के सदर अस्पताल के रक्त अधिकोष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सिविल सर्जन डॉक्टर महेंद्र प्रताप और लायन्स क्लब ऑफ जमुई के अध्यक्ष लायन राजीव रंजन भलोटिया ने संयुक्त रूप से विधिवत उद्घाटन कर किया। जिस प्रकार से लायंस क्लब, जमुई अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया इसके लिए धन्यवाद के पात्र हैं साथ ही उन्होंने युवाओं से कहा की रक्तदान मानव का सबसे बड़ा दान है इस रक्तदान से न सिर्फ दूसरों की जान बचाई जा सकती है बल्कि आप अपने जीवन को स्वस्थ बनाने में भी कामयाब हो सकते हैं।

जिला 322E के रीजन चेयरपर्सन लायन श्रीकांत केसरी ने अपना 27 ब्लड डोनेशन किया और कहा कि आप अगर स्वस्थ रहना चाहते है तो ब्लड डोनेशन नियमपूर्वक करे ,साथ ही क्लब के कार्यों के बारे में बताया की क्लब द्वारा रक्तदान शिविर लगाना, स्वास्थ्य जांच शिविर लगाना, स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र चलाना एवं अन्य सामाजिक कार्य क्लब के सदस्यों के सहयोग से किया जाता है। इसी क्रम में आज क्लब के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल दर्जनों युवाओं एवं महिलाओं ने अपना रक्तदान किया। उन्होंने सभी रक्त वीरों और आयोजन को सफल बनाने हेतु ब्लड बैंक के समस्त अधिकारी को धन्यवाद दिया एवम उनके स्वास्थ्य एवं मंगल जीवन की कामना की।

क्लब के सचिव लायन विजय कुमार सर्राफ ने कहा शरीर में आयरन का उच्च स्तर कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है. जब आप रक्तदान करते हैं, तो यह हेल्दी आयरन लेवल को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे कैंसर के विकास का खतरा कम हो जाता है. बार-बार रक्तदान करने से कुछ प्रकार के कैंसर जैसे कि लीवर, पेट, फेफड़े, कोलन और गले के कैंसर का खतरा कम हो जाता है।

लायन भोला रजक ने कहा ब्लड डोनेशन करने से आपके शरीर से अतिरिक्त आयरन निकलता है, जिससे आपका वजन कम हो सकता है। ब्लड डोनेशन चेयरपर्सन डॉक्टर बिनोद कुमार ने कहा जब आप रक्तदान करते हैं, तो आपका शरीर खून की कमी को पूरा करने के लिए काम करता है. यह प्रक्रिया नई रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को उत्तेजित करती है, जिससे आपकी ब्लड सेल्स स्वस्थ और क्रियाशील रहती हैं. यह पुनर्जनन आपके शरीर की नई कोशिकाओं का उत्पादन करने की क्षमता को बढ़ा सकता है, जिससे आपके शरीर की आवश्यक कार्यों को कुशलतापूर्वक करने की क्षमता बनी रहती है, उपाध्यक्ष लायन रविन्द्र बरनवाल ,लायन धीरज कुमार ,लायन बिनोद कुमार नीरज, लायन सुजीत कुमार लियो क्लब के अध्यक्ष लियो नवीन कुमार, लियो मुंद्रिका कुमार , रक्तदाता में छात्रा सृष्टि आर्य ,राजन कुमार ,चांद कुमार चंदन लायंस क्लब के सदस्यों ने एवम डॉक्टर नौशाद अहमद की उपस्थिति में ब्लड डोनेट किया गया। सभी रक्तदाता को सिविल सर्जन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।



