जिला पदाधिकारी जमुई राकेश कुमार भाoप्रoसेo के निर्देशानुसार आज दिनांक 05.12.2023 को बरहट प्रखंड अंतर्गत पाड़ों पंचायत सरकार भवन के मैदान में पंचायत में उप विकास आयुक्त शशि शेखर चौधरी की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित की गई l

जन संवाद की शुरुआत उप विकास आयुक्त जमुई अपर समाहर्ता जमुई अनुमंडल पदाधिकारी जमुई अपर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी तथा पाड़ों पंचायत के मुखिया जी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई।
सर्वप्रथम उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा जन संवाद कार्यक्रम में राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी लोक-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देते हुए चर्चा की गई साथ ही उन्होंने बताया कि फ्लेक्स के माध्यम से सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार तीव्र गति से किया जा रहा है l जिससे आम जन समझ सके l आमजनों की समस्या के निवारण हेतु सभी जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को निर्देशित किया तथा उपस्थित ग्रामीणों से बारी बारी से फीडबैक प्राप्त किया l
उप विकास आयुक्त जमुई द्वारा सभी विभागों के पदाधिकारीयों को आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने का निदेश दिया गया। जन संवाद कार्यक्रम में आमलोगों की उपस्थिति काफी अधिक थी। सभी ने संबोधन को ध्यान पूर्वक सुनने के लिए सभा स्थल पर उपस्थित रहें और अंत तक सुने ।
उप विकास आयुक्त महोदय ने जन संवाद कार्यक्रम के दौरान आमजनों को संबोधित करते हुए बताया कि प्रत्येक शनिवार को भूमि विवाद के निपटारे के लिए प्रत्येक अंचल में जनता दरबार लगता है आप लोग वहां जाकर अपनी शिकायत का निष्पादन कराएं और यदि कोई पदाधिकारी आपकी बात नहीं सुनता है तो प्रत्येक कार्य दिवस में 1:00 बजे अपराह्न से 2:00 बजे तक जिलाधिकारी महोदय से मिले l तदुपरांत जन संवाद कार्यक्रम में उन्होंने बारी – बारी से लगे विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया गया l
इस अवसर पर अपर समाहर्ता जमुई मध् निषेध अधीक्षक जमुई परिवहन पदाधिकारी जमुई अनुमंडल पदाधिकारी जमुई सिविल सर्जन जमुई तथा अपर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी जमुई सहित सभी जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जमुई संवाददाता :- गोपाल कुमार पाण्डेय




