जीविका सामुदायिक संस्थानों की गुणवत्ता बढाने को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन!

0
381

जीविका सामुदायिक संस्थानों की गुणवत्ता बढाने को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन!

जीविका जमुई द्वारा सामुदायिक संस्थानों का आर्थिक सशक्तिकरण एवं सामुदायिक निधियों का कुशल प्रबंधन विषय पर कार्यशाला का आयोजन

जिला पदाधिकारी जमुई राकेश कुमार भा०प्र०से० के निर्देश पर 

जीविका जमुई के द्वारा सामुदायिक संस्थानों का आर्थिक सशक्तिकरण एवं सामुदायिक निधियों के कुशल प्रबंधन पर जिले के सभी परियोजना कर्मियों का एक दिवसीय गैर आवासीय कार्यशाला का आयोजन शहर के एक निजी होटल में किया गया। कार्यशाला में जमुई जिले के सभी परियोजना कर्मी एवं राज्य कार्यालय पटना से आये परियोजना प्रबंधक-संस्थागत निर्माण(PM-IB) सह जिला मेंटर डॉ रितेश कुमार उपस्थित थे। कार्यशाला में जीविका सामुदायिक संस्थानों की गुणवत्ता को किस तरह से बढ़ाया जाए इस पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। डॉ रितेश कुमार के द्वारा बताया गया कि स्वयं सहायता समूह(SHG) में पंचसूत्रा के महत्व पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है, तभी हमारे सामुदायिक संस्थानों में गतिशीलता आएगी। जीविका आज के समय में एक ब्रांड बन चुका है और हम सभी को मिलकर अपने इस सामुदायिक संस्थानों को इतना दक्ष बना देना है कि वह अपने अधिकारों को जाने और उनमें निर्णय लेने की क्षमता विकसित हो। कार्यशाला में मासिक प्रतिवेदन, बुक्स ऑफ रिकॉर्ड, कंपीटेंसी टेस्ट के साथ-साथ फैसिलिएशन स्किल्स पर भी चर्चा की गई। उनका कहना है की समय के साथ हमे अपने अंदर की क्षमताओं का वर्धन करना बहुत ही जरूरी है, तभी CBO’s(सामुदायिक संस्थानों) की गुणवत्ता को बढ़ाया जा सकता है। सरकार की महत्वाकांक्षी सतत जीविकोपार्जन योजना को ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ शहरी क्षेत्र में क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई| जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका श्री संजय कुमार के द्वारा सभी परियोजना कर्मियों को कम्युनिटी के साथ काम करने को लेकर मार्गदर्शित किया गया, जिससे जमुई में जीविका द्वारा की जा रही गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाया जा सके।

कार्यशाला में सभी विषयगत प्रबंधकों के द्वारा अपने द्वारा किये जा रहे कार्यों को बताया गया, साथ ही आगे की कार्ययोजना बनाई गई। कार्यशाला में नई चेतना पहल बदलाव की ओर अभियान अंतर्गत लिंग अधारित हिंसा के विरूद्ध सभी परियोजना कर्मियों के द्वारा शपथ लिया गया। कार्यशाला के उपरांत सभी जीविका

कर्मियों से फीडबैक लिया गया| इस अवसर पर जीविका जमुई के सभी जिला स्तरीय प्रबंधक, प्रशिक्षण अधिकारी, दसों प्रखंड के प्रखंड परियोजना प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक, सामुदायिक समन्वयक, लेखापाल एवं कार्यालय सहायक उपस्थित थे|

 जमुई जिला संवाददाता गोपाल कुमार पाण्डेय

Gopal Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here