आज दिनांक 09.12.2023 को जमुई प्रखंड अंतर्गत दौलतपुर पंचायत के मध्य विद्यालय के प्रांगण में जिला पदाधिकारी जमुई राकेश कुमार भाoप्रoसेo क़ी अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित की गई l जिसमें मुख्य अतिथि प्रमंडलीय आयुक्त मुंगेर रहे l
जन संवाद की शुरुआत प्रमंडलीय आयुक्त मुंगेर जिला पदाधिकारी जमुई अपर समाहर्ता जमुई तथा दौलतपुर पंचायत के मुखिया जी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई।
सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी महोदय ने बताया गया कि इस जन संवाद कार्यक्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारी द्वारा बारी बारी से राज्य सरकार के संचालित सभी लोक-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देते हुए चर्चा की गई है l साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य सरकार कृत संकल्पित हैं जिसके लिए
फ्लेक्स के माध्यम से लोक कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार तीव्र गति से किया जा रहा है l जिससे आम जन समझ सके lआमजनों की समस्या के निवारण हेतु सभी जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को निर्देशित किया तथा उपस्थित ग्रामीणों से बारी बारी से फीडबैक प्राप्त किया l
मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त महोदय द्वारा भी राज्य सरकार के विभिन्न तरह की योजनाओं की जानकारी उस जन संवाद कार्यक्रम में बताई गई l सभी ने संबोधन को ध्यान पूर्वक सुनने के लिए सभा स्थल पर उपस्थित रहें और अंत तक सुने ।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी विभागों के पदाधिकारीयों को आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने का निदेश दिया गया। जन संवाद कार्यक्रम में आमलोगों की उपस्थिति काफी अधिक थी।
जिला पदाधिकारी महोदय के निदेशानुसार मध निषेध अधीक्षक जमुई द्वारा जन संवाद कार्यक्रम में उपस्थित आम जनों एवं सभी पदाधिकारियों को नशा का सेवन नहीं करने व नशा से दूर तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस द्वारा भी लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ चुप्पी तोडेंगे हम सब के साथ समान व्यवहार करेंगे शपथ दिलाई गई।
तदुपरांत जन संवाद कार्यक्रम में उन्होंने उपस्थित सभी ग्रामीणो से अपील की वे अपने कार्य से संबंधित लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों पर जाकर अपना कार्य को कराएं l
इस अवसर पर अपर समाहर्ता जमुई मध् निषेध अधीक्षक जमुई अनुमंडल पदाधिकारी जमुई सिविल सर्जन जमुई तथा अपर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी जमुई सहित सभी जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जमुई जिला संवाददाता :- गोपाल कुमार पाण्डेय



