सुरक्षित यात्रा के लिए वाहन धीरे चलाएं : जिलाधिकारी ।जनता को पढ़ाया सड़क नियमों का पाठ।

0
131

सुरक्षित यात्रा के लिए वाहन धीरे चलाएं : जिलाधिकारी ।जनता को पढ़ाया सड़क नियमों का पाठ।

सड़कों पर सुरक्षा और जागरूकता के लिए ” 32वां सड़क सुरक्षा सप्ताह ” का किया आगाज।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और कार्यक्रमों के माध्यम से जमुई में लोगों को यातायात संबंधी नियमों की जानकारी देने के लिए 11 जनवरी से 17 जनवरी तक ” सड़क सुरक्षा सप्ताह ” का आयोजन किया जा रहा है।

 जिला कलेक्टर अवनीश कुमार सिंह ने इस अवसर पर समाहरणालय परिसर से जिला परिवहन कार्यालय के द्वारा परिचालित जागरूकता वाहन को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि सुरक्षित यात्रा के लिए गाड़ी नियंत्रित गति से चलाएं। सड़क सुरक्षा सप्ताह एक ऐसा साप्ताहिक कार्यक्रम है , जिसके जरिए सड़क दुर्घटना में लोगों को चोट लगने और उससे मौत होने जैसी घटनाओं को कम करने हेतु किये जाने वाले उपायों का प्रचार – प्रसार किया जाता है। सड़क का उपयोग करने वाले सभी लोग जिसमें पैदल चलने वाले , साइकिल , गाड़ी चालक या सार्वजनिक यातायात के साधनों का उपयोग करने वाले लोग शामिल हैं , उन्हें इस साप्ताहिक आयोजन के अंतर्गत जानकारी दी जाती है कि सड़क यातायात की सुरक्षा हेतु घटनाओं को देख कर लोग किन बातों का ध्यान रखें और वर्तमान में सड़क के आस – पास के माहौल को देख कर वाहन की गति आदि किस प्रकार से तय करें। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों की आधारभूत जानकारी भी मिलती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के वर्ष 2021 के आँकड़ों के अनुसार वर्ष 2021 में सड़क दुर्घटनाओं की वजह से 01.05 लाख से अधिक लोगों की मृत्यु हुई वहीं सड़क पर लगभग 90 प्रतिशत मौतें तेज गति , ओवरटेकिंग और खतरनाक ड्राइविंग के कारण हुईं हैं। मार्ग दुर्घटनाओं के सबसे अहम कारणों में ओवर स्पीडिंग , शराब या ड्रग्स के प्रभाव में ड्राइविंग , थकान या बिना हेलमेट के सवारी , सीटबेल्ट के बिना ड्राइविंग आदि है। इसके अलावा ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन पर बात करना और वाहनों में क्षमता से अधिक यात्रियों को लेकर सफर करना सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण बन गया है। वहीं एयरबैग , एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम आदि जैसी सुरक्षा सुविधाओं के महत्त्व के बारे में जागरूकता की कमी के कारण भी सड़क दुर्घटना होती है। हाल के वर्षों में भारत सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। मोटर वाहन (संशोधन) अधिनिय 2019 ने यातायात नियमों के उल्लंघन के लिये मौजूदा ज़ुर्माने की राशि को बढ़ा दिया है। छोटे क्षेत्रों , प्रमुख सड़कों और राजमार्गों के हिस्सों को “आदर्श ” सड़क सुरक्षा क्षेत्र के रूप में स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया है। यह क्षेत्र स्थानीय रूप से उपयुक्त , अधिक सुरक्षित सड़क व्यवस्था को विकसित करने में मदद करेंगे। 

    डीएम ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए केवल लक्ष्य तय नहीं किए जा रहे हैं बल्कि सरकार द्वारा तय व्यावहारिक दृष्टिकोण भी अपनाया जा रहा है और उन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये समर्पित प्रयास भी तेजी से किए जा रहे हैं। सड़क सुरक्षा के महत्व को ध्यान में रखते हुए भारत ने इस दिशा में कई पहल किया है। इसके तहत मोटर वाहन संशोधन अधिनियम 2019 , यातायात उल्लंघन , दोषपूर्ण वाहन , नाबलिकों द्वारा वाहन चलाने आदि के लिये दंड की राशि में वृद्धि की गई है। इसके अलावा सड़क मार्ग द्वारा वाहन अधिनियम 2007 सामान्य माल वाहकों के विनियमन से संबंधित प्रावधान करता है। यह उनकी देयता को सीमित करता है और उन्हें वितरित किये गए माल के मूल्य की घोषणा करता है ताकि ऐसे सामानों के नुकसान या क्षति के लिये उनकी देयता का निर्धारण किया जा सके , जो लापरवाही या आपराधिक कृत्यों के कारण स्वयं , उनके नौकरों या एजेंटों के कारण हुआ हो।

        समाहर्त्ता ने जिलावासियों से अनुरोध करते हुए कहा कि वे जागरूकता वाहन के द्वारा प्रसारित संदेशों को आत्मसात कर सुरक्षित यात्रा करें और सड़क दुर्घटना के ग्राफ को कम करने में यथोचित सहयोग दें।

     डीडीसी शशि शेखर चौधरी , एडीएम सत्येंद्र कुमार मिश्र , डीटीओ मो. इरफान आलम , जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राम दुलार राम , जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी आर. के. दीपक समेत कई अधिकारी एवं विभागीय कर्मी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 District reporter :- Gopal kumar Pandey

Gopal Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here