शीतलहर को देखते हुए जिला परिवहन विभाग,जमुई द्वारा कोहरे के दौरान सुरक्षित ड्राइविंग के लिए लोगों से अपील की गई

0
295

 शीतलहर को देखते हुए बिहार सड़क सुरक्षा परिषद एवं जिला पदाधिकारी जमुई अवनीश कुमार सिंह भा०प्र०से० के निदेशानुसार जिला परिवहन विभाग,जमुई द्वारा कोहरे के दौरान सुरक्षित ड्राइविंग के लिए लोगों से अपील की गई है साथ ही कई प्रकार के निदेश भी जारी किए गये हैं। जिनके फ्लैक्स बैनर भी सार्वजनिक स्थलों पर लगाकर नगरवासियों सहित वाहन प्रयोग करने वालों में जागरूकता एवं उन्हें सचेत करनें का प्रयास किया जा रहा है जिससे दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।

     बैनर के माध्यम से लोगों से अपने वाहन को तेज गति से ना चलाने की अपील की गई है। >>जिसमें कहा गया है कि धीमी गति से वाहन चला कर ना केवल खुद को बल्कि दूसरों को भी आप सुरक्षित रख सकते हैं ।

      सभी वाहन मालिक और चालक अपने अपने वाहन के पीछे रिफ्लेक्टर और रेडियम टेप अवश्य लगवाएं ।

कोहरे /धुंध के समय आगे चल रहे किसी वाहन को ओवरटेक ना करें ।

 ट्रक ,ऑटो चालक किसी भी होटल या ढाबे के आगे अपने वाहन को सड़क पर खड़ा ना करें ।

वाहन को यदि सड़क किनारे खड़ा करना है पड़े तो उसके इंडिकेटर चालू रखें और पार्किंग लाइट जलाकर रखें ।

   वाहन की हेडलाइट को हाई बीम पर ना रखें ।धूंध में अपने वाहन को उचित दूरी पर चलाएं ,

    मोड़ने से पहले इंडिकेटर दें ,जिससे गाड़ी के चालक को गति नियंत्रित करने का समय मिल सके ।

>>वाहन की खिड़की हमेशा थोड़ी खोल कर रखें ताकि आप सड़क पर आने जाने वाले वाहनों की आवाज को भी सुन सके |

    वाहन चलाते वक्त समय-समय पर वाइपर का प्रयोग करें ।

सड़क सुरक्षा -जीवन रक्षा वाहन धीरे चलाएं और सुरक्षित रहें।

 District reporter :- Gopal kumar Pandey

Gopal Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here