हीट वेव : सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे 24 तक।

0
1086

हीट वेव : सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे 24 तक।

प्री – स्कूल , आगनवाड़ी केंद्र पर भी लागू होगा आदेश।

जमुई जिला में गर्मी कहर बरपा रहा है। हीट वेव दिनानुदीन नया कीर्तिमान स्थापित पर कर रहा है। जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने स्कूली बेटे और बेटियों को लू के प्रकोप से बचाने के लिए जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को अगामी 24 जून तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। डीएम के आदेश के बाद अभिभावकों के साथ देश के भविष्य में खुशी देखी जा रही है।

     जिलाधिकारी ने विद्यालय के बेटे और बेटियों के स्वास्थ्य को देखते हुए बढ़ती गर्मी के कारण जिले के सभी स्कूलों के शैक्षणिक संचालन पर 24 जून तक विराम लगाने का फ़ैसला किया है। जिला प्रशासन ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है।

    सर्वविदित है कि जमुई में बढ़ती गर्मी के साथ हिटवेव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बढ़ती गर्मी और उमस को ध्यान में रखते हुए अगले आदेश तक जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां 24 जून तक प्रतिबंधित रहेगी। यह आदेश प्री – स्कूल और आगनवाड़ी केंद्रों पर भी लागू होगा।

      डीएम अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि चिलचिलाती गर्मी को देखते हुए जनहित में स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। अधिकतम तापमान पर नजर रखी जा रही है ताकि कोई अनहोनी न हो जाए।

      यहां यह बताना जरूरी है कि जमुई में भीषण गर्मी ने पिछले सारे रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। तापमान की बात करें तो यह जिला जून माह में 44 – 45 डिग्री सेल्सियस को छू रहा है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस स्थिति में होनहारों के हितों की रक्षा के लिए सभी स्कूलों को 24 जून तक बंद कर दिया गया है।

 जमुई जिला संवाददाता :- गोपाल कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Gopal Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here