अवैध खनन पर रोक लगाएं : डीएम। जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक।

0
366

अवैध खनन पर रोक लगाएं : डीएम। जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक।

जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय के संवाद कक्ष में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की अहम बैठक आहूत की गई , जिसमें अवैध खनन को रोकने के लिए यथोचित कदम उठाए जाने का निर्णय लिया गया। 

   डीएम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अवैध खनन को रोकना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी , पुलिस अधिकारी एवं जवान नामित स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और देय दायित्वों का निर्वहन करें। सभी सबंधित अधिकारी रात्रि में जरूर भ्रमण करें। पुलिस अधिकारी की ड्यूटी की जांच करें। परिचालित लोड वाहन के चालान की भी जांच करें। गड़बड़ी पाए जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई किया जाना है। बालू के भंडारण की भी जांच किया जाना है। जांच और निरीक्षण से सबंधित अद्यतन प्रतिवेदन प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे।

      जिलाधीश ने इसी संदर्भ में धर्म कांटा की भी जांच किए जाने का निर्देश देते हुए कहा कि अनियमितता पाए जाने पर इन्हें भी कानून के दायरे में लाना है। “नो एंट्री ” का भी सख्ती से पालन किया जाना है। इसका उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कड़े लहजे में कहा की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

     पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने खनन टास्क फोर्स की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में हुए कार्यों की समीक्षा की। अवैध बालू के परिवहन पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने अवैध खनन से संबंधित प्रकरणों की थानावार समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को नियमित रूप से जांच अभियान चलाने का निर्देश देते हुए कहा कि हर हाल में अवैध खनन पर रोक लगनी चाहिए। 

      डीटीओ मो. इरफान आलम , एसडीएम अभय कुमार तिवारी , एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार , खनिज विभाग के अधिकारी , अंचलाधिकारी , थानाध्यक्ष आदि सबंधित अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

 जिला संवाददाता:-  गोपाल कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Gopal Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here