सामाजिक अधिकारिता शिविर तत्काल प्रभाव से स्थगित , नई तिथि का होगा शीघ्र ऐलान।

0
322

सामाजिक अधिकारिता शिविर तत्काल प्रभाव से स्थगित , नई तिथि का होगा शीघ्र ऐलान।

भारत सरकार , सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के सौजन्य से एडीआईपी योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए जमुई जिला के लक्ष्मीपुर प्रखंड , सिकंदरा , झाझा और चकाई प्रखंड में निर्धारित सामाजिक अधिकारिता शिविर को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। नई तिथि की घोषणा शीघ्र की जाएगी।
जिला कलेक्टर अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से एलिम्को कंपनी ने लक्ष्मीपुर प्रखंड मुख्यालय में 16 जनवरी को सामाजिक अधिकारिता शिविर आयोजित कर 358 लाभुकों को , झाझा प्रखंड मुख्यालय में 18 जनवरी को झाझा , सोनो और गिद्धौर प्रखंड के 318 लाभुकों को , चकाई प्रखंड मुख्यालय में 20 जनवरी को शिविर आयोजित कर 224 लाभुकों को तथा सिकंदरा प्रखंड कार्यालय में 23 जनवरी को सिकंदरा और ई. अलीगंज प्रखंड के चयनित 207 लाभुकों को सहायता तथा सहायक उपकरण दिए जाने का निर्णय लिया था। पर्याप्त संख्या में सहायक उपकरणों की आपूर्ति में बिलंब के चलते तय कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। पंजीकृत लाभुक की संख्या के बराबर उपकरणों की आपूर्ति हो जाने के बाद नई तिथि का ऐलान कर दिया जाएगा। उन्होंने वांछित उपकरणों के शीघ्र जमुई पहुंचने की बात कही।
सर्वविदित है कि भारत सरकार , सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के निर्देश पर जिला प्रशासन के सहयोग से एलिम्को कंपनी ने नामित प्रखंडों में तय तिथि को शिविर आयोजित कर चयनित दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायता और सहायक उपकरण दिए जाने का ऐलान किया था , जिसे स्थगित कर दिया गया है। उपकरण के जमुई आने के बाद नई तिथि की घोषणा की जाएगी। जरूरी उपकरणों के शीघ्र जमुई पहुंचने की उम्मीद है।

ab24 news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here