झाझा प्रखंड अंतर्गत महादलित टोला मे कभी भी हो सकता है बड़े हादसे का शिकार 

0
371

झाझा प्रखंड अंतर्गत महादलित टोला मे कभी भी हो सकता है बड़े हादसे का शिकार

 सन 1993 मे बने लगभग 30  वर्ष पूर्व महादलितों को हथिया पंचायत के सिमरासोत गॉव 39 घरों में 14000 रुपये कि लागत से बना कर दिया गया था

तीस वर्ष पूर्व बस्ती बसाई गई तब यहां की आबादी मात्र 106 लोगो से भी कम थे   अब यह आबादी बढ़कर के 360 संख्या से उपर है वही जिला परिषद प्रतिनिधि राकेश सिंह ने कहा पूर्व के मकान बिल्कुल ही रहने लायक नहीं है सर्वे के नाम से यहां प्रत्येक घर से ₹500 करके लिया भी गया , इसी प्रकार राशन कार्ड भी नही हैसमस्याएं गंभीर बनी है 40% लोगों के पास में राशन कार्ड भी नहीं है यहां के लोग कम पढ़े लिखे होने के कारण से राशन कार्ड में भी कई लोगों से 1000 से1500 सौ रुपए ठगे गए पीने के लिए लोग 1 किलोमीटर दूर जाकर के नदी का पानी या फिर कुंआ का दूषित पानी पीने के लिए लोग  विवश है | यहां पर 3 चापाकल लगे हैं तीनों चापाकल बंद पडा है  ना किसी का इस पर ध्यान  है!

जिला परिषद् प्रतिनिधि राकेश सिंह ने जिला अधिकारी से माँग किया है इस जगह पानी पीने के लिए बडी समस्या है आसपास गांव में पिने का पानी नहीं के बराबर है पूर्व में जिला परिषद के द्वारा जिलाधिकारी एवं बिहार सरकार को पत्र के माध्यम से यहां की स्थिति के बारे में बताया गया था पर अभी तक सरकार की महादलित परिवारों को ठगने का काम कर रही है । मोहजूद महादलित परिवार के सदस्य डिलू मांझी, तुलसी मॉझी, रामजीत मॉझी, सिताराम मॉझी,रोहन तुरी,नुनेश्वर मॉझी, महिला मे प्रेमा देवी,अनिता देवी,सरस्वती देवी,सोनापत्ति देवी |

झाझा से शंभुनाथ प्रजापति

Gopal Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here