समाजसेविका डॉ. स्मृति पासवान मृतक सुरेश पाण्डेय (लाल बाबा तांत्रिक ) के परिजनों से मिलकर दी सांत्वना , बंधाई ढाढस।

0
797

समाजसेविका डॉ. स्मृति पासवान मृतक सुरेश पाण्डेय (लाल बाबा तांत्रिक ) के परिजनों से मिलकर दी सांत्वना , बंधाई ढाढस।

जमुई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत महाराजगंज मोहल्ला निवासी सुरेश पाण्डेय (लाल बाबा तांत्रिक ) के निधन की खबर सुनकर नामदार समाजसेविका डॉ. स्मृति पासवान रविवार को उनके स्थाई आवास पर गईं। उन्होंने वहां लाल बाबा को नमन किया और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने मौके पर मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। डॉ. पासवान ने कहा कि परिवार के मुखिया का निधन परिवार के सदस्यों के लिए अत्यंत पीड़ादायक होता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि मृतक की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें। लाल बाबा के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। दुःख की इस घड़ी में ईश्वर परिवार को संबल प्रदान करें। उन्होंने परिजनों को ढाढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सभी आपके साथ हैं।

 

     ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा , समाजसेविका पूजा शर्मा , मदन पाण्डेय विभूति पाण्डेय,रंजीत पाण्डेय, पिंकू पांडे , गोपाल कुमार पाण्डेय, कन्हैया कुमार आदि लोग भी मौके पर उपस्थित होकर लाल बाबा को प्रणाम किया और परिजनों को इस विपदा की घड़ी में धैर्य से काम लेने की सलाह दी।

 

Gopal Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here