लायंस क्लब जमुई के तत्वाधान में देश के 76 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 15 अगस्त 2023 मंगलवार को जमुई के सदर अस्पताल के रक्त अधिकोष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार ने विधिवत उद्घाटन कर किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से लायंस क्लब, जमुई अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया इसके लिए धन्यवाद के पात्र हैं साथ

ही उन्होंने युवाओं से कहा की रक्तदान मानव का सबसे बड़ा दान है इस रक्तदान से न सिर्फ दूसरों की जान बचाई जा सकती है बल्कि आप अपने जीवन को स्वस्थ बनाने में भी कामयाब हो सकते हैं।
क्लब के अध्यक्ष लायन श्रीकांत केसरी ने कहा कि क्लब के द्वारा आए दिन रक्तदान शिविर लगाना, स्वास्थ्य जांच शिविर लगाना एवं अन्य सामाजिक कार्य क्लब के सदस्यों के सहयोग से किया जाता है। इसी क्रम में आज क्लब के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 15से 20 युवाओं एवं महिलाओं ने अपना रक्तदान किया। उन्होंने सभी रक्त वीरों और आयोजन को सफल बनाने हेतु ब्लड बैंक के समस्त अधिकारी को धन्यवाद दिया एवम उनके स्वास्थ्य एवं मंगल जीवन की कामना की। इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉक्टर महेंद्र प्रताप और क्लब के लायन डॉक्टर एस एन झा, लायन डॉक्टर नौशाद अहमद,कोषाध्यक्ष लायन डॉक्टर गुरुशरण लाल,मेंबरशिप चेयरपर्सन लायन विजय कुमार सर्राफ ,लायन रविन्द्र बरनवाल ,लायन विशाल आनंद ,लायन अनुपम कुमार , लियो क्लब के अध्यक्ष लियो करन कुमार, लियो आनंद कुमार ,लियो नरेंद्र कुमार, रक्तदाता में ,अमन कुमार, धीरज कुमार ,सुनील कुमार गौतम, गुड्डू कुमार, मधुकर भगत, सूरज वर्मा, शरद कुमार,राजन कुमार , लियो रिशव केशरी ,चेयरमैन प्रत्याशी सरिता देवी सहित लायंस क्लब के सदस्यों एवम अन्य गन्यमान की उपस्थिति में ब्लड डोनेट किया गया ,सभी रक्तदाता को माननीय जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रस्तिति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जमुई जिला संवाददाता अमरजीत कुमार सिंह के साथ गोपाल कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट



