लगातार दूसरे दिन यानी रविवार को भी लायंस क्लब जमुई के द्वारा जिले के अमरथ पंचायत में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया।

0
304

*लायंस क्लब जमुई ने गरीबों के बीच कम्बल का किया वितरण।

जमुई:- एक ओर जहां ठंड के प्रकोप से लोगों को अपने घरों से निकलना दुर्लभ हो गया है वही दूसरी ओर लायंस क्लब के द्वारा कपकपाती ठंड में अपने घरों से बाहर निकलकर गरीबों का दुख दर्द बांट रहे हैं, आज दूसरे दिन लायंस क्लब जमुई के तत्वावधान में अध्यक्ष लायन श्रीकांत केशरी के नेतृत्व में कंबल वितरण किया गया। कम्बल पाकर लोग क्लब के सदस्यों को ढेर सारी बधाइयाँ दी। जमुई जिले के अमरथ पंचायत में गरीबों, निःसहाय व जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण कर समाज में लोगों को मानव सेवा करने का प्रेरणा दिया।जमुई जिले में लायंस क्लब विगत कई वर्षों से सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का काम किया है। इस कार्यक्रम में जमुई के जाने-माने शिशु रोग

विशेषज्ञ-सह-समाजसेवी लायन डॉक्टर एस.एन. झा, लायन विजय कुमार सर्राफ, सचिव लायन रविंद्र कुमार वर्णवाल के अलावे क्लब के कई सदस्यों ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना भरपूर सहयोग दिया।

Gopal Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here