जमुई में बढ़ती ठंड को देखते हुए शनिवार को लायंस क्लब जमुई के द्वारा असहाय, लाचार एवं गरीब जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया।

0
162

जमुई में बढ़ती ठंड को देखते हुए शनिवार को लायंस क्लब जमुई के द्वारा असहाय, लाचार एवं गरीब जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया।

शनिवार को लायंस क्लब, जमुई के द्वारा कंबल वितरण किया गया। इस कंबल वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व अध्यक्ष लायन श्रीकांत केशरी ने की। क्लब ने मानव सेवा ही सच्ची सेवा है, को चरितार्थ कर दिखाया।

यह कार्यक्रम जमुई के अम्बा मांझी टोला, मिसिर मनीअड्डा एवं हरनाहा वाय पास रोड़ के मैदान में खुले आसमान के नीचे तंबू लगाकर जीवन बिताने वाले असहाय, लाचार एवं गरीब जरूरतमंदो के बीच लगभग एक सौ कम्बल का वितरण किया गया।

जानकारी के लिए बता दें, कि जिले में कई दिनों से शीत लहर चल रही है ऐसे में खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को कम्बल वितरण कर प्रसंसनीय कार्य किया है। क्लब के द्वारा कम्बल वितरण कार्यक्रम गरीबों का सहारा बना जिसकी चर्चा चौक चौराहे पर जोरों से हो रही है, कम्बल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी छा गई।

इस कार्यक्रम में जमुई के प्रसिद्ध शिशु चिकित्सक लायन डॉ० एस०एन०झा, सचिव लायन रविन्द्र वर्णवाल, लायन विजय कुमार सर्राफ, जमुई चैम्बर ऑफ कॉमर्स, जमुई के अध्यक्ष-सह-जमुई नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद नीतीश कुमार, चैम्बर उप सचिव नितेश कुमार केशरी, नवीन कुमार, सुनील कुमार, समाजसेवी मकेश्वर जी आदि लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

ab24 news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here