भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जमुई द्वारा अम्बेडकर चौक पर सरकार के मनमानी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया

0
479

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जमुई द्वारा अम्बेडकर चौक पर बिहार सरकार के मनमानी रवैया,राज्य में गिरती कानून व्यवस्था, बिहार में बढ़ते अपराध, दमनकारी नीति के खिलाफ युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुशांत शेखर की अध्यक्षता में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

इस कार्यक्रम की शुरुआत यूवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह एवं जमुई विधायक श्रेयसी सिंह द्वारा संयुक्त रूप से हस्ताक्षर कर किये । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने कहा कि आज बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है।आज बिहार में अपराधियों का शासन कायम हो गया है। दिन दहाड़े लुट खसोट , हत्या हो रही है। बिहार सरकार मुक दर्शक बनकर रह गई है ।आम जनता को अपने अधिकार मांगने पर लाठी गोली खानी पड़ रही है ऐसी निक्क्मी सरकार के एक मुखिया प्रधानमंत्री तो दुसरे मुख्यमंत्री का सपना देख रहे हैं। लेकिन उन्हें यह भी पता नहीं है आने वाले समय में प्रधानमंत्री मंत्री क्या मुख्यमंत्री भी नहीं रह पाएंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा भाजपा कार्यकर्ता हताश निराश हो ने वाला नहीं है। भाजपा कार्यकर्ता लाठी गोली से डरने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि आज बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर है, अपराधी बेलगाम है। आज बिहार जंगलराज का इतिहास दुसरा रही है।। उन्होंने युवाओं से आनेवाले समय में मुंह तोड जवाब देने के लिए तैयार रहने को कहा।इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा

 मोर्चा के राहुल सिंह, राहुल केशरी, राहुल राठौड़, आशीष जा, परसुराम कुशवाहा,रानित सिंह ,गौरव कुमार,अनोज यादव, हीरा गुप्ता,डुंगडुंग सिंह,सौरव कुमार मौजूद रहें। कार्यक्रम को भाजपा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष बृजनंदन सिंह, दुर्गा प्रसाद केशरी, परमानंद सिंह, गौरीशंकर सिंह, लोकसभा संयोजक विनय कुमार पाण्डेय, राजकिशोर सिन्हा धर्मवीर सिन्हा संतोष सिंह शैलेश सिंह धनंजय चंद्र वंशी, सोनेलाल पासवान, शंभू राम चन्द्र वंशी, अनिल दीक्षित, शालीग्राम पांडेय, जयंत चौधरी, मुकेश सिंह, मनोरंजन पांडेय, कार्तिक वर्मा, मुकेश पांडेय, योगेंद्र पासवान, वीके सिंह, सिन्टु साव, मुन्ना साव।आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अभय यादव द्वारा किया गया ।

 जमुई जिला संवाददाता :-गोपाल कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Gopal Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here