बिजली विभाग ने 16 लोगों को विद्युत ऊर्जा चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा। जुर्माना के साथ प्राथमिकी दर्ज

0
414

बिजली विभाग ने 16 लोगों को विद्युत ऊर्जा चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा।

जुर्माना के साथ प्राथमिकी दर्ज कराई , बिजली चोरों में हड़कंप।

बिजली विभाग विद्युत ऊर्जा चोरी को रोकने के लिए सघन अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में गठित छापामारी दल ने गुप्त सूचना के आधार पर जमुई ग्रामीण विद्युत आपूर्ति प्रशाखा अंतर्गत गढ़वा कटौना गांव में मुहिम चलाकर कुल 16 लोगों को अवैध तरीके से बिजली का उपभोग करते पकड़ा। दल ने सभी दोषियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थाने में भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कराई है। बिजली विभाग के सख्त रुख अख्तियार किए जाने के बाद विद्युत ऊर्जा चोरी करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है। सभी नागरिक नियमानुसार बिजली का उपभोग करने के लिए संकल्पित हैं। 

    कार्यपालक अभियंता समीर कुमार ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा गठित टीम ने जमुई ग्रामीण विद्युत आपूर्ति प्रशाखा अंतर्गत गढ़वा कटौना गांव निवासी शंभू तांती , शंकर तांती , महेश तांती , अशोक कुमार तिवारी , शंकर तांती , वासदेव तिवारी , राकेश तिवारी , टिंकू तिवारी , निरंजन दूबे , नीलम देवी , शत्रुघ्न रावत , उर्मिला देवी , नमिता देवी , शारदा देवी , मंजू देवी , तथा अंजनी तिवारी को बिजली चोरी करते पकड़ा और इन सबों पर क्रमशः 26357 , 53244 , 20344 , 70705 , 18914 , 33871 , 17128 , 14997 , 28614 , 27922 , 14653 , 12796 , 19719 , 23012 , 22327 तथा 38910 रुपया जुर्माना लगाया है। साथ ही सम्बंधित थाने में कानूनी कार्यवाही के लिए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

    कार्यपालक अभियंता ने तल्ख तेवर अपनाते हुए कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग कटिबद्ध है। उन्होंने विद्युत ऊर्जा चोरों को बेनकाब कर उनपर कानून सम्मत कार्रवाई किए जाने को अपना लक्ष्य बताते हुए कहा कि इस मामले में वे ” जीरो टॉलरेंस ” की नीति पर कायम हैं। श्री कुमार ने जमुई जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि वैध कनेक्शन लेकर विद्युत उर्जा का उपभोग करें और स्वयं के साथ राज्य को गौरवांवित होने का अवसर दें। उन्होंने विद्युत चोरी के खात्मे तक अभियान के जारी रहने का ऐलान किया

 District reporter :- Gopal kumar Pandey

Gopal Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here