झाझा बस स्टैंड के पास खुला नागा नर्सिंग स्कूल कई तरह के मेडिकल ट्रेनिंग कराया जाएगा
झाझा बस स्टैंड के पास नागा नसिंगविद्यालय का कार्य शुरू किया गया यहां पर मैट्रिक इंटर पास युवक-युवतियों को मेडिकल ट्रेनिंग दिया जाएगा मेडिकल ट्रेनिंग देने के बाद सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा जिसका मान्यता सरकार ने दिया है झाझा में पहली बार कोई ऐसी विद्यालय खोला गया है यहां के दूरदराज के सभी लोगों को फायदा मिलेगा मेडिकल ट्रेनिंग करने के बाद अपना प्रैक्टिस और दवा दुकान खोल सकते हैं स्वरोजगार उपलब्ध हो सकेगा जिससे अनेकों लोगों को फायदा होगा डायरेक्टर पंकज पुष्प ने बताया मेडिकल के कई तरह का ट्रेनिंग कराया जाएगा हर तरह का कोर्स करवाया जाएगा उसका अलग-अलग कोर्स है आज इस कार्यक्रम में डॉ निलेश कुमार के द्वारा फीता काटकर नागा ट्रेनिंग स्कूल का शुभारंभ किया गया इस मौके पर अनेक गणमान्य लोग उपस्थित हुए झाझा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विनोद यादव झाझा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री संजय सिन्हा सुरेंद्र यादव प्रदीप झा इस कार्यक्रम में अनेकों लोग उपस्थित हुए
संवाददाता:- शंभू नाथ प्रजापति



