Vitamin B12 की कमी होने पर शरीर देता है ये बड़े संकेत, काम करना बंद कर सकते हैं कई अंग

0
446

Symptoms of Vitamin B12 Deficiency: आजकल भी भागदौड़ वाली जिंदगी में शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए हमें बहुत से पोषक तत्व की जरूरत होती है. इनमे से एक सबसे महत्वपूर्ण विटामिन है विटामिन बी 12. मौजूदा समय में कई लोगों में इस विटामिन की कमी को देखा गया है. विटामिन बी12 हमारे मस्तिष्क, ह्रदय और तंत्रिका तंत्र के सभी कार्य में एक बहुत ही बड़ी भूमिका निभाता है. इसकी कमी से स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है.

वेब एमडी की खबर के अनुसार मनुष्य का शरीर खुद विटामिन बी 12 नहीं बनाता इसलिए शरीर में इसकी जरूरत को पूरा करने के लिए हमें बाहरी खाद्य पदार्थों पर ही निर्भर रहना पड़ता है. पशु आधारित भोजन में बी12 अधिक मात्रा में पाया जाता है. हमारे लीवर में विटामिन बी12 पांच साल तक जमा रहता है लेकिन अगर इसकी पूर्ति को बनाए रखा नहीं गया तो शरीर में इसकी कमी हो हो सकती है.

कितना लेना चाहिए विटामिन बी12
हमारे शरीर को विटामिन बी12 की कितनी जरूरत है यह कई बातों पर निर्भर करता है. हमारी उम्र क्या है, हमारी खाने की क्या आदत है, हमारी मेडिकल कंडीशन क्या है, हम कौन-कौन सी दवाएं ले रहे हैं समेत कई चीजें है जिस पर यह निर्भर करता है.

उम्र के अनुसार शरीर में विटामिन बी12 की मात्रा अलग अलग होती है

  • 6 महीने तक के शिशु  के लिए: 0.4 माइक्रोग्राम (MCG)
  • शिशुओं की उम्र 7-12 महीने: 0.5 MCG
  • 1-3 वर्ष की आयु के बच्चे: 0.9 MCG
  • बच्चों की उम्र 4-8 साल: 1.2 MCG
  • 9-13 वर्ष की आयु के बच्चे: 1.8 MCG
  • किशोर उम्र 14-18: 2.4 MCG (गर्भवती होने पर प्रति दिन 2.6 एमसीजी और स्तनपान कराने पर 2.8 एमसीजी प्रति दिन)
  • वयस्क: 2.4 MCG (गर्भवती होने पर प्रति दिन 2.6 एमसीजी और स्तनपान कराने पर 2.8 एमसीजी प्रति दिन)

मुंह का कैंसर: सामान्य दिखने वाले लक्षण भी हो सकते हैं जानलेवा, जानें कारण और बचने के तरीके

विटामिन बी 12 के स्रोत
पशु आधारित खाद्य पदार्थ जैसे अंडे, मछली, मांस और चिकन शामिल हैं.

विटामिन बी12 की कमी के लक्षण
विटामिन बी12 की कमी से शरीर को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. विटामिन बी12 की कमी की वजह से ही हीमोग्लोबिन कम हो जाता है, जिसकी वजह से ह्रदय, मस्तिष्क संबंधी दिक्कतें भी हो जाती है. समय रहते ही हमें इसकी कमी से बचना बहुत जरूरी है. इसकी कमी को ब्लड टेस्ट से पता लगाया जा सकता है. जो लोग शाकाहारी है उनमें अधिकांशत: विटामिन बी12 कमी अधिक पाई जाती है.

हमारे शरीर के कई अंग विटामिन बी12 की कमी के संकेत देते हैं. इसकी कमी के शुरुआती लक्षण हमें हाथ, बाहें, टागों में दिखाई देते हैं. विटामिन बी12 की कमी से हाथों और पैरों में सुन्नपन या फिर झुनझुनी होने की दिक्कत होती है. कई बार थोड़ा सा काम करने पर ही थकाम महसूस होने लगती है. इसकी कमी से कई बार चलने में दिक्कत होती है. चिड़चिड़ापन भी बी12 की कमी का एक प्रमुख लक्षण है. विटामिन बी12 की कमी से चीभ चिकनी और कोमल होने लगती है और साथ ही वजन भी कम होने लगता है. इसकी कमी से कब्ज, दस्त, भूख न लगना और गैस जैसी समस्याएं भी हो जाती है.

वजन घटाने के लिए चिप्‍स, फ्रेंच फ्राइज़ छोड़ने की नहीं पड़ेगी ज़रूरत, इन हेल्‍दी चीजों से करें इन्‍हें रिप्‍लेस

क्या आप एक गर्भवती या नई मां हैं?
क्या आप एक गर्भवती महिला हैं जो सिर्फ शाकाहारी आहार लेती हैं, और अपने बच्चे को केवल स्तनपान कराने की योजना है? अपने बच्चे को जन्म देने से पहले आपको अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए, ताकि आपके पास एक सही योजना हो अपने बच्चे को स्वस्थ्य रखने की और आप यह जान सकें कि बच्चे को विटामिन बी12 कैसे मिलेगा. पर्याप्त विटामिन बी 12 के बिना, आपके बच्चे के विकास में देरी हो सकती है और वह उस तरह नहीं बढ़ सकता जैसे उसे बढ़ना चाहिए.

किस उम्र में कितने लोग प्रभावित
एक्सपर्ट का मानना है कि कि लगभग 1.5% से 15% लोगों में विटामिन बी12 की कमी होती है. उम्र के आधार पर इसकी कमी का प्रतिशत प्रतिशत अलग-अलग हो सकता है.

  • 20 से 39 वर्ष की आयु के कम से कम 3% लोग
  • 40 से 59 वर्ष की आयु के कम से कम 4% लोग
  • कम से कम 6% लोग जो 60 वर्ष या उससे अधिक

Tags: Health, Lifestyle

Source link

ab24 news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here