22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा के दिन घरों को प्रकाशमय करने का प्रण करें! भारत विकास परिषद ने 5001 घृत युक्त दीपक का किया वितरण।

0
589

22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा के दिन घरों को प्रकाशमय करने का प्रण करें! भारत विकास परिषद ने 5001 घृत युक्त दीपक का किया वितरण।

रिपोटर :- गोपाल पाण्डेय 

भारत विकास परिषद की जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार सिन्हा एवं सचिव शंभू कुमार के कुशल नेतृत्व में अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर जमुई शहर के घरों को प्रकाशमय करने के लिए 5001 घृत युक्त दीपक का वितरण किया। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के 30 बेटे और 30 बेटियां कुल 60 की संख्या वाले बैंड ग्रुप ने इस अलौकिक क्षण को बैंड धुन से यादगार बनाया और लोगों को 22 जनवरी को घर में दीपक जलाने का संदेश दिया। दीपक वितरण कार्यक्रम की शुरुआत जमुई शहर स्थित कचहरी चौक से हुआ। जत्था यहां से दीपक बांटते हुए कचहरी रोड , महाराजगंज , अटल बिहारी चौक , महिसौड़ी आदि मोहल्लों में पहुंचा और वहां हर घर को घृत युक्त दिया मुहैया कराया। घृत युक्त दीपक को लेकर नर-नारी एवं बच्चों में गजब का उत्साह नजर आया। इसी क्रम में जत्था ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल पहुंचा और यहां पर एक सभा में तब्दील हो गया।

     जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने भारत विकास परिषद के जत्थे में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन हर घर को प्रकाशमय करने का प्रण लें। उन्होंने 1528 ई. के बाद यह सुखद क्षण आने की जानकारी देते हुए कहा कि यह संस्था सेवा , संस्कार , समाजिकता और संस्कृति को अक्षुण्ण रखने के लिए सतत प्रयत्नशील है। स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए भारत के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है। भारत विकास परिषद का लक्ष्य स्वस्थ , समर्थ और संस्कृत भारत का निर्माण करना है। इसी कड़ी में संस्था के दायित्वधारी जमुई शहर में गृह भ्रमण कर स्वजनों को घृत युक्त दीपक दिया और उनसे अपनी संस्कृति को सहेजने के साथ इसे जड़ तक जानने की गुजारिश की। डॉ. सिन्हा ने सेवा में जुटे लोगों का उत्साहवर्धन किया और उनके प्रति आभार जताया।

        सचिव शंभू कुमार ने कहा कि नवागतों को संस्कृति का ज्ञान देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने दीपक के जरिए नव पीढ़ी को प्रकाशमान होने का संदेश दिया।

      ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की सचिव कुसुम सिन्हा , प्राचार्य ऋतुराज सिन्हा , अनूप कुमार सिंह ,अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के संयुक्त सचिव भूपेंद्र सिन्हा , निर्मल सिंह , अप्पू जी , बलवंत सिंह , कृष्णकांत मिश्रा , महेश प्रसाद केशरी , राम जीवन साहू , राजेश केशरी , चंद्रकांत भगत , प्रदीप केशरी , शुभम कुमार मिश्रा समेत पाठशाला परिवार दीपक वितरण समारोह में शामिल थे।

Gopal Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here