जमुई संवाददाता :- गोपाल कुमार पाण्डेय
आज दिनांक 06/01/2024 शनिवार को जमुई के सतगामा स्थित रिचलुक प्ले स्कूल में AIRA जमुई टीम की एक बैठक जिलाध्यक्ष सह प्रदेश सचिव विभूति भूषण की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक में AIRA की स्थापना दिवस (05 मार्च) पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए इसके रूपरेखा पर प्रकाश डाला गया. इसमें निम्नांकित गतिविधियां हुई :
AIRA की स्थापना दिवस जिले में आयोजित करने को लेकर चर्चा
सभी सदस्यों के मनोनयन की पुष्टि
कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर सदस्यों से विचार विमर्श जिला मुख्यालय में 05 मार्च को स्थापना दिवस मनाने संगठन का खाता राष्ट्रीयकृत बैंक में खोले जायेंगे। इसमें सदस्य हर माह अपने क्षमता अनुसार आर्थिक सहयोग UPI से देगे। खाता स्ञचालन के लिए जिलाध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष को अधिकृत किया गया। स्थापना दिवस में सभी स्थानीय जन प्रतिनिधियों व संगठन के सदस्यों से सहयोग करने व करवाने का निर्णय लिया गया। अगली बैठक 17 जनवरी को सिमुलतलता में करने का निर्णय किया गया आज की बैठक में प्रमंडलीय अध्यक्ष अशोक सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा, सचिव हेमंत सक्सेना, नगर अध्यक्ष विजय कुमार, पत्रकार सदस्य विकास कुमार, कन्हैया कुमार सिंह, धनंजय कुमार आमोद, सदानंद पण्डित, रंजन कुमार तिवारी, राजीव कुमार, अभिलाष कुमार , चन्द्रदेव बरनवाल, बीरेंद्र कुमार, संजीत वर्णवाल, हरिओम कुमार, प्रेम, एस के आनन्द, गोपाल कुमार पाण्डेय, लकी अली, सुशील कुमार, राजीव रंजन, राकेश कुमार ने सामूहिक रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।



