जिला संवाददाता:- गोपाल कुमार पाण्डेय

जमुई, शहर के कचहरी चौक, माहिसोढ़ी चौक और खैरा मोड पर नगर परिषद के सहयोग से तीन नए ट्रैफिक पोस्ट का निर्माण कराया गया था। तीनों नए ट्रैफिक पोस्ट का आज जिलाधिकारी राकेश कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन द्वारा उद्घाटन किया गया है। उद्घाटन होने के उपरांत ही तीनों ट्रैफिक पोस्ट पर यातायात पुलिस की तैनाती कर दी गई है। शहर के कचहरी चौक, माहिसोढ़ी चौक और खैर मोड पर हर वक्त ट्रैफिक जाम की समस्या रहा करती थी। इन तीनों जगह पर नए ट्रैफिक पोस्ट बन जाने से शहर वासियों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। अब शहर वासियों को लंबे-लंबे जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा।
मौके पर जमुई डीएम राकेश कुमार, एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन, सदर डीएसपी सतीश सुमन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, जमुई टाउन एसएचओ राजीव तिवारी सहित भारी संख्या में यातायात पुलिस और जमुई पुलिस के जवान के अलावे भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।



