किडजी प्ले स्कूल का 10वीं वार्षिक समारोह शगुन वाटिका के प्रांगण में बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया

0
415

जमुई संवाददाता :- गोपाल कुमार पाण्डेय

किडजी प्ले स्कूल का 10वीं वार्षिक समारोह शगुन वाटिका के प्रांगण में बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया जिसमें जमुई के सब जज डीएलएसए के सचिव श्री राकेश रंजन जी और जमुई के विख्यात डॉक्टर किशोर विशेषज्ञ डॉक्टर अमित रंजन विख्यात सिंगर गायक भवानी पांडे जी पर्वतारोही अनीशा दुबे और वकील सा पत्रकार श्री पंकज श्रीवास्तव जी ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

इस अवसर पर इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने अनेको कार्यक्रम कर आगंतुक अभिभावकों का मनोरंजन किया और मनभावन नृत्य संगीत द्वारा समारोह को मनोरंजन बनाया।

यह यह वार्षिकोत्सव किडजी जो की जी नेटवर्क द्वारा संचालित है के 10 वर्ष पूरे होने पर मनाया जा रहा था।

जिला सब जज और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राकेश रंजन ने ने बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहां की कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह का आयोजन बहुत जरूरी है जिससे कि बच्चों में पढ़ाई से इतर गतिविधियों में रुचि का विकास होता है और वह ज्यादा अभिरुचि में भाग लेते हैं। उनका एक वाक्य बहुत ही अच्छा रहा कि उन्होंने बच्चों को मोबाइल से दूर रहने के लिए कहा जिसका की सभी अभिभावकों ने भी करतल ध्वनि से स्वागत किया।

सभा को सम्बोधित करते हुए श्री पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों में शिक्षण अभिरुचि के साथ साथ खेल कूद और मनोरंजन का भी महत्वपूर्ण योगदान है।

सभा का संचालन लड्डू मिश्र ने किया और निर्देशक सचिराज पदमाकर ने धन्यवाद ज्ञापन कर सभी का आभार व्यक्त किया।

Gopal Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here