जल संकट के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी जिला जमुई की ओर जिला अध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह की अध्यक्षता में अम्बेडकर चौक पर एकदिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन

0
591

जिला प्रशासन के उदासीन रवैये से जिला भर उत्पन्न भीषण पेय जल संकट के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी जिला जमुई की ओर जिला अध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह की अध्यक्षता में अम्बेडकर चौक पर एकदिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया

।इस मौके पर उपस्थित भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी कुशवाहा ने बिहार सरकार के मुखिया नितिश कुमार पर जम कर हमला करते हुए कहा कि आज नितिश कुमार को बिहार की जनता की चिंता कम प्रधानमंत्री बनने की चिंता ज्यादा हो गई है ।आज बिहार की जनता जीवन बचाने के लिए पानी के लिए दर दर भटक रहे हैं वहीं मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री बनने के लिए दर दर भटक रहें हैं । उन्होंने कहा जिसे राज्य की जनता की चिंता नहीं है वह देश की क्या चिंता करेंगे ? उन्होंने जिला प्रशासन से भी पेय जल संकट से जनता को निजात दिलाये अन्यथा बाध्य होकर भाजपा कार्यकर्ता हल्ला बोल करेगी। धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह ने कहा कि आये दिन जिले भर से ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रही है और बिहार सरकार के पदाधिकारी कुंभ करणी निद्रा में होती है । धरना कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष बृजनंदन सिंह,महा मंत्री विनय कुमार पाण्डेय, सिकन्दर पटेल, विनोद कुमार सिंह शंकर प्रसाद, राजकिशोर सिन्हा,भरत भुषण निर्मल सिंह कुमार सुदर्शन, श्री निखिल कुमार, शंभू राम चन्द्र वंशी, धनंजय चन्द्र वंशी, सुशांत शेखर, शैलेश कुमार,अजय पासवान, मकेश्वर रजक, संदीप सिंह, कन्हैया सिंह, नीलू देवी, कुन्ती देवी, बंगाली महतो,शंकर सिंह सागर साव, भी संबोधित किया।

 जिला संवाददाता :- गोपाल कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Gopal Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here