लायंस क्लब जमुई , के द्वारा वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से डॉक्टर लायन एस०एन० झा की अध्यक्षता में आहूत की गई

0
302

लायंस क्लब जमुई ,की अति आवश्यक बैठक कर वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से डॉक्टर लायन एस०एन० झा की अध्यक्षता में आहूत की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉक्टर लायन झा ने बताया कि पिछले सत्र का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो जायेगा ,जिसके उपरांत सत्र 2023-24 के लिए निवर्तमान अध्यक्ष लायन श्रीकांत केशरी को सभी सदस्यों की सहमति से उनके द्वारा किए गए कार्यों को देखते हुए एक बार पुनः लायन श्रीकांत केशरी को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं दूसरी ओर लायन डॉ अरुण कुमार को सचिव एवं डॉक्टर लायन गुरु चरण लाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीकांत केशरी ने कहा कि क्लब ने जिस विश्वास से पुनः मुझे अध्यक्ष पद का दायित्व दिया है मैं उसे सभी सदस्यों के सहयोग से ऊंचाइयों तक ले जाने का भरपूर प्रयास करूंगा। बताते चलें कि कई वर्षों से लायन श्रीकांत केशरी के द्वारा सामाजिक कार्य किया जा रहा है जिसमें मुफ्त जांच शिविर लगवाना, पीस पोस्टर प्रतियोगिता, रक्तदान शिविर लगवाना जैसे अनेक कार्य निरंतर किया जा रहा है।

      इस वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से लायन विजय कुमार सर्राफ ,लायन राजीव रंजन भलोटिया ,लायन मनोज कुमार सिंह, लायन संजय कुमार सिंह, लायन नीरज कुमार, लायन साकेत कुमार, लायन विशाल आनंद, लायन सुनील कुमार, लायन रविंद्र प्रसाद, लायन डॉक्टर नौशाद अहमद, लायन डॉक्टर पवन कुमार, लायन उर्मिला बरनवाल, लायन साकेत बिहारी ,लायन ऋचा केशरी,लायन खुशबू कुमारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीकांत केशरी को नई जिम्मेवारी सौंपी जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Gopal Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here