डीएम ने कहा : 01 से 30 जून से बंद रहेंगे जिला के सभी सरकारी स्कूल।
जमुई समेत पूरे बिहार में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। आलम यह है की पूर्वाह्न 10 बजे के बाद घरों से निकलना नामुमकिन हो रहा है। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के चलते जलन महसूस होने लगा है। लू का प्रकोप भी पांव पसारने लगा है। इस स्थिति में स्कूली बच्चों को काफी तकलीफ उठानी पड़ रही है। बेटे और बेटियों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर दिख रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि इन्हीं बातों का ध्यान रखते हुए बिहार सरकार , शिक्षा विभाग ने जमुई जिला समेत पूरे राज्य के सभी सरकारी स्कूलों को 01 जून से 30 जून तक बंद रखने का ऐलान किया है।
श्री सिंह ने कहा कि सरकार के आदेश के बाद जमुई जिला के सभी सरकारी स्कूल आगामी 01 जून से 30 जून तक बंद रहेंगे। यानी राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 01 जून से गर्मी की छुट्टी शुरू हो जाएगी और यह पूरे एक महीने तक रहेगी। इसके साथ ही गर्मी की छुट्टी के दौरान अगर कोई प्राथमिक स्कूल का बच्चा बीमार पड़ता है तो सरकार उसका इलाज कराएगी। इसके लिए सरकार ने 104 टॉल फ्री नंबर जारी किया है। डीएम ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थिति में इस नंबर का इस्तेमाल करें और अपने बच्चों को स्वस्थ रखें।
जमुई जिला संवाददाता:- गोपाल कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट



