खैरा प्रखंड के कैंडी पंचायत के नरियाना गांव में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 83 के प्रांगण में ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर जीएंड चाइल्ड जमुई के द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह मनाया गया।

0
230

13-02-2023 को खैरा प्रखंड के कैंडी पंचायत के नरियाना गांव में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 83 के प्रांगण में ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर जीएंड चाइल्ड जमुई के द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह मनाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्रीमती कुमारी श्वेता रानी उपस्थित थी। कार्यक्रम का शुभारंभ बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमारी श्वेता रानी एवं ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट के वरुण कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविका शोभा देवी अर्चना आशा कार्यकर्ता पिंकी कुमारी सीमा देवी के साथ-साथ पंचायत के कुल 186 लड़कियों एवं महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम नरियाणा आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 218 महिला सशक्तिकरण के ऊपर से जागरूकता रैली निकाली गई, रैली आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 257 से चलकर गांव का भ्रमण करते हुए आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 83 तक रैली आई प्रेरक नारे तथा लिखित स्लोगन के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास किया गया।

केंद्र संख्या 82 के प्रांगण में समारोह का आयोजन कर उपस्थित महिलाओं एवं लड़कियों को भाषण के माध्यम से व्यक्त करने का प्रयास किया गया। उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए श्रीमती श्वेता रानी जी ने कहा कि महिला ही जगत जननी है, महिला ही लक्ष्मी है, महिला है तो संसार है, महिला शक्ति किसी से कम नहीं है, सभी लोगों को अपने अपने अंदर छिपे भाय को त्याग कर हमेशा आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। अपने गांव में ही उपस्थित आशा दीदी, आंगनबाड़ी सेविका, शिक्षिका से प्रेरित होना चाहिए, जो खुद के साथ-साथ अनेक परिवारों का जीवन संभालती है, मौके पर उपस्थित संस्था के अरुण कुमार सिंह ने बताया कि संस्था जमुई जिला में 2012 से लगातार कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को बाल विवाह, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण जैसे मुद्दों पर लगातार जागरूक करने का प्रयास कर रही है।

इसके लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम समय समय पर गांव में कराया जाता है। आज ₹100 के माध्यम से दहेज प्रथा, बाल विवाह, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, घरेलू हिंसा एवं लिंग आधारित हिंसा जैसे ज्वलंत मुद्दे पर सामाजिक कुरीतियों को दर्शाया गया। ताकि उपस्थित ग्रामीण महिलाएं इन कुरीतियों को दूर करने में समाज में सहयोग कर सकें। लघु नाटक में अंजली कुमारी, अनामिका कुमारी, रानी कुमारी, पूनम कुमारी, मीना कुमारी, अंकिता कुमारी, रिया कुमारी, भारती कुमारी एवं सोनाक्षी कुमारी ने भाग लिया कार्यक्रम में सहयोग के लिए संस्था के पम्मी कुमारी, रीता कुमारी, मंजू कुमारी एवं नरेंद्र गौतम जी उपस्थित थे।

संवाददाता :- चंदन कुमार, जमुई।

ab24 news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here