जिला पदाधिकारी जमुई अवनीश कुमार सिंह के द्वारा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति बिहार पटना द्वारा आयोजित माध्यमिक परीक्षा के संचालन हेतु नामित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

0
348

आज दिनांक 15.02.2023 को जिला पदाधिकारी जमुई अवनीश कुमार सिंह भा०प्र०से० के द्वारा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति बिहार पटना द्वारा आयोजित माध्यमिक परीक्षा के संचालन हेतु नामित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

उनके द्वारा बताया गया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2023 *दिनांक 14.02.2023 से दिनांक 23.02.2023 तक दोनों पाली (प्रथम पाली पूर्वाहन 9:30 बजे से द्वितीय पाली 1:45 बजे से)* जमुई जिले के 31 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई है।

जिलाधिकारी महोदय के द्वारा बताया गया कि जमुई जिला अंतर्गत माध्यमिक परीक्षा के सफल संचालन हेतु 31 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें *एस.के.भी. सिकंदरा, एस.के. लोहंडा कॉलेज, राज्यकृत मिडिल स्कूल सिकंदरा, फाल्गुनी प्रसाद यादव कॉलेज चकाई जमुई, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल सोनो, डीएसएम कॉलेज झाझा, एमजीएस हाई स्कूल झाझा, आदर्श मिडिल स्कूल झाझा, एमसीबी मंदिर गिद्धौर, प्रोजेक्ट कामिनी गर्ल्स हाई स्कूल मलयपुर, प्लस टू हाई स्कूल मलयपुर बरहट, प्रोजेक्ट हाई स्कूल खैरा चौक खैरा, एस.एस. गर्ल्स हाई स्कूल जमुई, गवर्नमेंट गर्ल्स मिडिल स्कूल जमुई, राजकीयकृत बेसिक स्कूल जमुई, प्लस टू हाई स्कूल जमुई बाजार जमुई, एसएस गर्ल्स हाई स्कूल सोनो, बालिका हाई स्कूल झाझा, अखिलेश्वर हाई स्कूल रतनपुर, जनता हाई स्कूल सतायन, केकेएम कॉलेज जमुई, एस.पी. एस.ओमेंस कॉलेज जमुई एस ए ई कॉलेज जमुई, रामकृष्ण आवासीय स्कूल कचहरी चौक जमुई, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल जमुई, कृत्यानंद उत्क्रमित हाई स्कूल मलयपुर, एच वाई एम बरहट जमुई, यू एम एस सिंगारपुर खैरा जमुई, हाई स्कूल खैरा जमुई, तथा मिडिल स्कूल खैरा जमुई* हैंl उक्त परीक्षा केंद्रों पर *कुल 28947 परीक्षार्थी* परीक्षा में भाग ले रहे हैं।

जिलाधिकारी महोदय के द्वारा सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा निर्गत निर्देश एवं परीक्षा संचालन मार्गदर्शिका का अक्षरशः अनुपालन तथा कदाचार मुक्त परीक्षा के आयोजन व संचालन में कोई कोताही नहीं बरतनी है। साथ ही साथ सभी केंद्र अधीक्षकों द्वारा दिव्यांग परीक्षार्थी की सुविधा के लिए सम्यक कार्रवाई हेतु एवं अव्यवस्था फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिया गया।

उनके द्वारा सभी केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिया गया कि परीक्षा समिति के निर्देशों के अनुरूप परीक्षा केंद्र पर कोविड-19 महामारी के संक्रमण से बचाव हेतु कोविड-19 व्यवहार का अनुपालन किया जाएगा तथा परीक्षा संचालन के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए सामाजिक दूरी का पालन अनिवार्य रूप से कराएंगे। प्रत्येक परीक्षार्थी एवं परीक्षा कार्य में सम्मिलित सभी व्यक्तियों/पदाधिकारियों के लिए मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से होगा तथा परीक्षा की गतिविधियों को संचालित किए जाने के क्रम में परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी स्तर पर आवश्यक भीड़ भाड़ ना हो।साथ ही परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के समय सभी परीक्षार्थियों एवं परीक्षा कार्य में सम्मिलित सभी व्यक्ति/सहकर्मी/ शिक्षकों का थर्मल स्क्रीनिंग कराया जाएगा एवं कोरोना गाइड लाइन के अनुसार प्रिकॉशनरी एक्शन लिया जाए।

जिला पदाधिकारी जमुई द्वारा बताया गया कि परीक्षा समिति के निर्देशानुसार परीक्षा कक्ष या हॉल में 25 परीक्षार्थी पर एक वीक्षक की उपलब्धता एवं प्रत्येक बेंच पर अधिकतम 2 परीक्षार्थी ही बैठेंगे। परीक्षा कक्ष में कोई वीक्षक मोबाइल फोन लेकर नहीं आने हेतु निर्देशित किया गया है।  

जिला दंडाधिकारी के द्वारा सभी केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि केंद्र पर प्रवेश पूर्व कड़ी जांच की जाए ताकि कोई भी छात्र नकल करने वाले उपकरणों यथा मोबाइल ब्लूटूथ अन्य इलेक्ट्रॉनिक गजट तथा पुस्तक गेस पेपर आदि साथ प्रवेश ना कर सके। किसी भी तरह की लापरवाही पाए जाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त परीक्षा के संपादन हेतु जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर कुल 137 प्रभारी दंडाधिकारी, 31 पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के साथ 05-05 लाठी व महिला बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

जिला पदाधिकारी जमुई अवनीश कुमार सिंह भा०प्र०से० के द्वारा आज रामकृष्ण आवासीय विद्यालय जमुई सहित कई अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक जमुई डा० शौर्य सुमन भा०पु०से० जिला पदाधिकारी जमुई के साथ उपस्थित रहे।

संवाददाता :- गोपाल कुमार पाण्डेय, जमुई।

ab24 news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here