*जमुई के राकेश रौनक को यंगेस्ट एंटरप्रेन्योर ऑफ बॉलीवुड अवार्ड से किया गया सम्मानित,बढ़ा रहे हैं जिले का मान*
इतनी शिद्दत से मैंने तुम्हें पाने की कोशिश की है कि हर जर्रे जर्रे ने मुझे तुमसे मिलाने की साजिश की है” शाहरुख खान की फिल्म का यह डायलॉग शत-प्रतिशत चरितार्थ हो रहा है बिहार के नक्सल प्रभावित जिला जमुई के उभरते हुए फिल्म रणनीतिकार राकेश रौनक पर जिन्हें हाल ही में मुंबई जुहू के एक भव्य समारोह में ग्लोबल मुंबई के चेयरमैन राजकुमार तिवारी के द्वारा ग्लोबल मुंबई “यंगेस्ट एंटरप्रेन्योर ऑफ बॉलीवुड” अवार्ड से नवाजा गया यह अवार्ड राकेश को बॉलीवुड में सब से कम उम्र के युवा उद्यमी और उनकी कंपनी त्रिलोका मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड बेहतरीन कार्य के लिए दिया गया है l समारोह में आशिकी फिल्म एक्टर राहुल राय राजा मुराद,अली खान,असरानी सहित महाराष्ट्र के कई एमएलए एवं मंत्रीगण शामिल थे l

बॉलीवुड में राकेश और उनकी कंपनी को आजकल हाथों हाथ लिया जा रहा है और इन्हें कैमरे के पीछे का असली हीरो बताया जा रहा है राकेश आजकल फिल्मों की सफलता की गारंटी माने जा रहे हैं,फिल्म बनने के बाद रिलीजिंग,मार्केटिंग,डिस्ट्रीब्यूशन से लेकर प्रचार प्रसार तक की जिम्मेदारी फिल्म रणनीतिकार के रूप में इनके कंधे पर रहती है lएक लेखक के रूप में भी बॉलीवुड अभिनेत्री महक चौधरी अभिनीत इनकी फ़िल्म दुर्गा इसी साल अमेजॉन यूएस जैसे बड़े ओटीटी के साथ-साथ म्यूजिक बॉक्स म्यूजिक चैनल पर रिलीज हुई है। बतौर फिल्म रणनीतिकार राकेश अभी बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर के साथ मिसेस फलानी,सनी लियोनी के साथ आइटम नंबर वन, श्रिया सरन,दर्शन कुमार अभिनीत एवं धीरज कुमार निर्देशित हिंदी फिल्म बिहान कर रहे हैंl हालिया रिलीज अभय प्रताप सिंह द्वारा निर्देशित हिंदी फिल्म “डेढ़ लाख का दूल्हा” के लिए इनके काम को बॉलीवुड के समीक्षकों के ने काफी सराहा। जमुई में जन्मे राकेश प्रारंभिक शिक्षा पूरी कर पटना में उच्च शिक्षा प्राप्त की। पटना से दिल्ली मीडिया की पढ़ाई कर मुम्बई की ओर रुख किया। कलर्स चैनल के शो कर्म फल दाता शनि,प्रसिद्ध टीवी शो मन मे है विस्वास,सावधान इंडिया,क्राइम पेट्रोल जैसे 13 शहजादे टीवी शो में बतौर कास्टिंग डायरेक्टर काम कर खूब सराहना पाई। इसके बाद राकेश रौनक ने त्रिलोका मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड नामक प्रोडक्शन और पीआर कंपनी की 2018 में स्थापना की। शुरुआत में थोड़ी परेशानी हुई लेकिन लगातार मेहनत में बदौलत राकेश आज स्वरा भास्कर,सोनाक्षी सिन्हा,सन्नी लियोनी,संजय मिश्रा, सन्नी देओल,विजय राज,पंकज त्रिपाठी जैसे नामचीन कलाकारों के साथ एक के बाद एक फिल्में कर रहे हैं l
फ़िल्म उद्योग में असंख्य कार्य करने के साथ साथ राकेश रौनक एक देश व्यापी मुहिम चला रहे हैं। राकेश बन्नी माँ सेवा समिति नामक संस्था बना कर आम लोगों को उनके सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने का बीड़ा भी उठाया है। बिन्नी माँ सेवा समिति के अंतर्गत राकेश हर वर्ष मुंबई और मुंबई से बाहर हज़ारों लोगों को मुफ्त भोजन ,कपड़ा और आर्थिक मदद भी करते हैं। इनदिनों राकेश मायानगरी मुम्बई में बिहार की रौनक बढ़ा रहे हैं ताकि पूरा बिहार उन पर एक दिन गर्व कर सके। मुम्बई में राकेश को कई बड़े सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। राकेश को भारत इंटरनेशनल फ़िल्म अवार्ड 2020 में यंगेस्ट इंटरपेन्योर इन बॉलीवुड,अचीवमेंट एचीवर्स अवार्ड, युवा कर्म कौशल सम्मान इत्यादि सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।
District reporter:- Gopal kumar Pandey




