जिला कलेक्टर ने बरहट प्रखंड में जाति गणना की समीक्षा की।
जिलाधिकारी सह प्रधान गणना पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह शुक्रवार को जिले के बरहट प्रखंड में बिहार जाति आधारित गणना – 2022 के प्रथम चरण के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने इस अवसर पर सम्बंधित जनों को कई जरूरी निर्देश दिए।
श्री सिंह ने कहा कि जाति आधारित गणनाहेतु प्रगणक , पर्यवेक्षक एवं अन्य गणना कर्मी जिला , प्रखंड तथा नगर निकाय स्तर पर मकान का भौतिक सत्यापन हर हाल में सुनिश्चित करेंगे ताकि एक भी घर अथवा परिवार गणना से वंचित ना रहे। उन्होंने कर्मियों को प्रविष्टि के दोहरीकरण से बचने की सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जिले के करीब 22 लाख आबादी की गणना करनी है चाहे वे किसी भी जाति या सम्प्रदाय के हों। गणना के समय बिहार के वैसे निवासी जो किसी कारणवश राज्य या देश से अस्थाई प्रवास की स्थिति में हों , उनकी भी गणना की जाएगी ।
जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए क हा कि जाति आधारित गणना के निमित्त अपने कर्तव्य एवं दायित्व का निर्वहन निष्ठा के साथ करें। कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बरहट प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी , अंचलाधिकारी , प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक एवं सभी प्रगणक बैठक में उपस्थित थे।
District reporter Gopal Kumar Pandey



