झाझा – भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माता जी हीराबेन के निधन के उपरांत कलघर के प्रांगण में शोक सभा का आयोजन किया गया।

0
311

आज दिनांक 30 दिसंबर को भाजपा नगर प्रखंड संगठन की ओर से भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माता जी हीराबेन के निधन के उपरांत कलघर के प्रांगण में

नगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।

आयोजित शोक सभा में माता जी की दिव्य आत्मा की शांति हेतु उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दिया गया।

इस अवसर पर भाजपा नगर प्रखंड संगठन के दर्जनों कायकर्ता साथी उपस्थित हुए,  इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष श्री सूरज सिंह, भैयालाल मथुरि, प्रशांत सुलतानिया, बिंदेश्वरी साह, सुरेंद्र यादव,परमेश्वर यादव, राजेश राम, सतनारायण तुरी एवम् संजीव आदि लोग मौजूद थे।

संवाददाता – शंभूनाथ प्रजापति, झाझा।

ab24 news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here