जमुई जिला – संवाददाता अमरजीत कुमार सिंह एवं गोपाल कुमार पांडे की ओर से सभी दर्शकों को नव वर्ष की शुभकामनाऐ।

नव वर्ष एक उत्सव के रूप में पूरे विश्व में अलग – अलग स्थानों पर , भिन्न – भिन्न तिथियों को फरक – फरक विधियों से हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जाता है। विभिन्न सम्प्रदायों के नव वर्ष समारोह अलग – अलग होते हैं। विभिन्न संस्कृतियों में इसके महत्व में भी अंतर पाया जाता है। नव वर्ष का त्योहार सबसे पुराने त्योहारों में से एक है। इसका जन्म सहस्त्रों वर्ष पहले प्राचीन बाबिल में हुआ था। कई संस्कृतियों ने वर्ष के प्रथम दिन को तय करने के लिए सूर्य और चंद्रमा चक्र का उपयोग किया लेकिन अनिश्चितता बनी रही।
कालक्रम में रोम के राजा पोंपिलस ने राज – काज संभालने के बाद रोमन कैलेंडर में बदलाव कर दिया। इसके बाद जनवरी को साल का पहला महीना माना गया। इसके पहले मार्च साल का प्रथम माह माना जाता था। पहले जिस कैलेंडर को माना गया , उसमें साल में 10 माह होते थे। इस स्थिति में साल 310 दिन का होता था और 08 दिन का सप्ताह माना जाता था।
इसके बाद रोमन शासक जूलियस सीजर ने फिर कैलेंडर में परिवर्तन किया। सीजर ने ही 01 जनवरी से नए साल की शुरुआत की। उन्होंने कैलेंडर में परिवर्तन करते हुए साल में 12 माह कर दिए। सीजर ने सच्चाई से वाकिफ होने के लिए खगोलविदों से भेंट की , तब उन्हें पता चला कि धरती 365 दिन और 06 घंटे में सूर्य की परिक्रमा करती है। इसको देखते हुए उन्होंने जूलियन कैलेंडर में 365 दिन का साल निर्धारित कर दिया।
पोप ग्रेगरी ने साल 1582 में जूलियन कैलेंडर में लीप ईयर को लेकर त्रुटि पाई। उस समय के मशहूर धर्म गुरु सेंट बिड ने बताया कि एक साल में 365 दिन , 05 घंटे और 46 सेकेंड होते हैं। इसके बाद कैलेंडर हर तरह से सम्पुष्ट किया गया और तब से 01 जनवरी को ही नया साल मनाया जाने लगा।
ईसाई धर्म के मानने वाले लोग 01 जनवरी को नया साल के रूप में मनाते हैं।जूलियस सीजर ने ईसा पूर्व 45 वें वर्ष में जूलियन कैलेंडर बनाया। तभी से इस धर्म को मानने वाले लोग 01 जनवरी को नव वर्ष मनाते हैं।
वहीं पारसी धर्म के लोग नव वर्ष को ” नवरोज उत्सव ” के रूप में सेलिब्रेट करते हैं। आम तौर पर 19 अगस्त को नवरोज उत्सव मनाया जाता है। 3000 वर्ष पूर्व शाह जमशेद जी ने नवरोज उत्सव मनाने की शुरुआत की थी।
पंजाब में नया साल ” बैशाखी पर्व ” के रूप में मनाया जाता है। यह शुभ दिन अमूमन मार्च – अप्रैल में आता है। यहां सिख नानकशाही कैलेंडर के मुताबिक होली के दूसरे दिन नए साल की शुरुआत मानी जाती है।
जैन धर्म के प्रवर्त्तक जैन नव वर्ष दीपावली के अगले दिन मनाते हैं और वे इसी दिन से इसकी शुरुआत मानते हैं। जैन धर्म के अनुयायी इसे वीर निर्वाण संवत भी कहते हैं।
हिंदू धर्म के अनुयायी हिंदू नव वर्ष का आरंभ चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से मानते हैं। इसे हिंदू धर्म के लोग नव संवत्सर या नया संवत भी कहते हैं। ऐसी मान्यता है कि भगवान ब्रह्मा जी ने इसी दिन से सृष्टि की रचना शुरू की थी। इसी दिन से विक्रम संवत के नए साल की शुरुआत होती है। अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक यह तिथि मार्च अथवा अप्रैल माह में आती है। इसे गुड़ी पड़वा , उगादि आदि नामों से भारत के कई क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया जाता है।
महानुभाव , विविधताओं में एकता का परिचायक अपना देश भारत नव वर्ष की विभिन्नताओं को एक सूत्र में पिरो कर हर अंदाज में इसे मनाता है और इसका लुफ्त उठाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक 01 जनवरी अर्थात नया साल आज देश के विभिन्न हिस्सों में उमंग और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मैं हॄदयतल से नए साल 2023 की अशेष , अनंत , अमिट , अमूल्य , असंख्य और अनगिनत शुभकामना देने के साथ आप और आपके समस्त स्वजनों के स्वस्थ एवं चिरायु जीवन की कामना करता हूं |
District reporter:- Gopal kumar Pandey



