नगरपालिका आम चुनाव 2022 शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया।

0
292

नगरपालिका आम चुनाव 2022 आज दिनांक 18.12.2022 (रविवार) को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। सम्बंधित चुनाव के लिए सुबह सात बजे मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ होकर निर्धारित समय संध्या 05 : 00 बजे मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। जमुई नगर परिषद के लिए करीब 65 प्रतिशत वोट डाले गए वहीं सिंकदरा नगर पंचायत के लिए लगभग 62 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

   *जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह- जिला पदाधिकारी जमुई अवनीश कुमार सिंह भा०प्र०से० के द्वारा बताया गया कि जमुई नगर परिषद में शांतिपूर्ण मतदान के लिए 87 केंद्र बनाए गए थे वहीं सिकंदरा नगर पंचायत के मतदान हेतु 17 मतदान केंद्रों का गठन किया गया था।*

     शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सभी मतदान केन्द्रों पर की गई थी। विधि व्यवस्था नियंत्रण के लिए भी बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की तैनाती की गई थी।

               *नगर परिषद क्षेत्र जमुई एवं नगर पंचायत क्षेत्र सिकंदरा में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी जमुई अवनीश कुमार सिंह भा०प्र०से० के द्वारा सभी मतदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया गया है। उन्होंने कहा कि सभ्य एवं सुशिक्षित जमुई जिले के मतदाताओं के सहभागिता से ही शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ है।*

                 *जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) -सह- जिला पदाधिकारी जमुई अवनीश कुमार सिंह भा०प्र०से० के द्वारा बताया गया कि जमुई नगर परिषद क्षेत्र एवं नगर पंचायत सिकंदरा के विभिन्न पदों पर डाले गए मतों की गणना के०के०एम० कालेज स्थित मतगणना स्थल पर दिनांक 20.12.2022 को निर्धारित है। मतगणना की जानकारी देते हुए उनके द्वारा बताया गया कि नगर पंचायत सिकंदरा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए डाले गए मतों की गणना प्रातः 7:00 बजे से एवं जमुई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पदों के निर्वाचन हेतु डाले गए मतों की गणना प्रातः 9:30 बजे से प्रारंभ होगी।

Jamui reporter:-  Gopal kumar Pandey

Gopal Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here