राज्य निर्वाचन आयोग बिहार पटना के दिशा निर्देश के आलोक में नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 के लिए जमुई जिला अंतर्गत नगर परिषद जमुई एवं नगर पंचायत सिकंदरा में दिनांक 18.12.2022 (रविवार) को पूर्वाहन 7:00 बजे से अपराहन 5:00 बजे तक मतदान निर्धारित है।
स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपादन हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह- जिला पदाधिकारी जमुई अवनीश कुमार सिंह भा०प्र०से० के द्वारा आज दिनांक 17.12.2022 को समाहरणालय जमुई स्थित संवाद कक्ष में चुनाव कार्य में प्रतिनियुक्त सेक्टर,जोनल एवं सुपर जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ ब्रीफिंग कर कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी जमुई अवनीश कुमार सिंह भा०प्र०से० के द्वारा बताया गया कि जमुई नगर परिषद क्षेत्र के 87 मतदान केंद्रों एवं नगर पंचायत सिकंदरा के 17 मतदान केंद्रों पर मतदान होगी। मतदान ईवीएम के माध्यम से तीन पदों (मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड काउंसलर) के लिए निर्धारित है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे सतत भ्रमणशील रहकर अपने संबद्ध मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहेंगे। मतदान के दौरान ईवीएम में आने वाले इश्यू को लेकर वे पहुंच कर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि रिजर्व क्लस्टर पर 6 की संख्या में मास्टर ट्रेनर की प्रतिनियुक्ति की गई है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी जमुई ने सभी उपस्थित दंडाधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान के दरम्यान कोई भी मतदाता मोबाइल के साथ मतदान केंद्र के अंदर दाखिल नहीं होंगे इसका कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे। यदि कोई व्यक्ति मतदान केंद्र पर मोबाइल के साथ प्रवेश करता है तो उस पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी उपस्थित दंडाधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान के दौरान मतदान केंद्र के इर्द-गिर्द अनावश्यक लोगों की चहलकदमी ना होने दें एवं 100 मीटर के दायरे में कोई भी दुकान खुली नहीं हो, इसका ध्यान रखेंगे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी महोदय के द्वारा बताया गया कि निर्वाचन प्रक्रिया को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु सुपर जोनल, जोनल एवं सेक्टर दंडाधिकारी सहित पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र एवं नगर पंचायत सिकंदरा क्षेत्र में एक एक सुपर जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस बल सहित जमुई नगर परिषद क्षेत्र में 3 जोनल दंडाधिकारी एवं सिकंदरा नगर परिषद क्षेत्र के लिए एक जोनल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है वही जमुई नगर परिषद क्षेत्र में 30 सेक्टर दंडाधिकारी एवं नगर पंचायत सिकंदरा क्षेत्र में 6 सेक्टर दंडाधिकारी के साथ पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि मतदान अवधि के दौरान जिला स्तर पर जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जिसका दूरभाष नंबर 06345-224450 के साथ निर्वाची पदाधिकारी जमुई सह अनुमंडल पदाधिकारी जमुई 94731 91406, सहायक निर्वाची पदाधिकारी जमुई सह प्रखंड विकास पदाधिकारी जमुई 94318 18268, सहायक निर्वाची पदाधिकारी जमुई सह अंचल अधिकारी जमुई 85444 12567, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जमुई 82878 74994 के मोबाइल नंबर यथावत संचालित रहेंगे।
इसी प्रकार सिकंदरा नगर पंचायत क्षेत्र में निर्वाची पदाधिकारी सह वरीय उपसमाहर्ता जमुई 74639 33668, प्रखंड विकास पदाधिकारी सिकंदरा 84341 74069, अंचलाधिकारी सिकंदरा 79 0393 8229, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सिकंदरा 79 7902 4793 एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सिकंदरा 93049 16151 के मोबाइल यथावत संचालित रहेंगे।
पुलिस अधीक्षक जमुई के द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि वह संवेदनशील बूथों पर संवेदनशीलता के साथ कर्तव्य का निर्वहन करेंगे एवं पर्दानशी की पहचान अवश्य करेंगे। असामाजिक तत्वों से कराई के साथ निपटने हेतु सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को पुलिस अधीक्षक जमुई डा० शौर्य सुमन भा०पु०से० के द्वारा निर्देशित किया गया।
बैठक के अंत में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी जमुई अवनीश कुमार सिंह भा०प्र०से० के द्वारा सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को मुस्तैदी से कर्तव्य निर्वहन करते हुए स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने हेतु निर्देशित किया गया।
ब्रीफिंग में पुलिस अधीक्षक जमुई डा० शौर्य सुमन भा०पु०से०, जिला परिवहन पदाधिकारी जमुई, अनुमंडल पदाधिकारी जमुई एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जमुई समेत सभी प्रतिनिधि दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
District reporter :- Gopal kumar Pandey



