डीजी डिस्क से अलंकृत किए गए जमुई के डीएम |

0
246

डीजी डिस्क से अलंकृत किए गए जमुई के डीएम |

सीआरपीएफ ने दिया सम्मान , जिले में नागरिकों की खुशी का ठिकाना नहीं।

जनप्रिय जिलाधीश सह पात्र प्रशासक अवनीश कुमार सिंह को 215 सीआरपीएफ , मलयपुर कैम्प के परिसर में भव्य समारोह आयोजित कर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने डीजी डिस्क से अलंकृत किया। सीआरपीएफ ने डीएम को अल्प समय में श्रेष्ठतम कार्य के लिए यह प्रतिष्ठित अवार्ड उन्हें दिया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा डीएम को पुरस्कृत किए जाने के बाद जमुई जिला के नागरिकों की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्हें डीजी डिस्क अलंकरण से आभूषित किए जाने के बाद प्रबुद्ध वर्ग के साथ आम नागरिक गौरवांवित हैं। जिलावासी श्री सिंह के क्रिया – कलापों की जमकर तारीफ करने के साथ उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना कर रहे हैं।

         मुजफ्फरपुर रेंज के सीआरपीएफ के डीआईजी संदीप सिंह ने डीएम को पुरस्कृत किए जाने के बाद बताया कि उन्होंने नक्सली समस्या पर नियंत्रण रखने के साथ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी सराहनीय कार्य किया है। इसी परिप्रेक्ष्य में उन्हें महानिदेशक डिस्क (डीजी डिस्क) का सम्मान दिए जाने का निर्णय लिया गया। जमुई जिला में माओवादियों को बैकफुट पर धकेलने के लिए डीएम ने सीआरपीएफ को नक्सलियों की मांद में शिविर का आयोजन , एफओबी , वन पथ आदि के निर्माण में बढ़ – चढ़ कर सहयोग किया , जिसकी जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है। डीएम ने सीआरपीएफ को अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में भी वांछित सहयोग देकर उनका मनोबल बढ़ाया , इसके लिए भी उन्हें अलंकरण के लिए पात्र माना गया।

     सीआरपीएफ के डीआईजी ने आगे कहा कि जिला प्रशासन के असीम सहयोग से जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों में माओवादियों के वर्चस्व को कम करने में भी भारी मदद मिली है। समाहर्त्ता की सकारात्मक भूमिका के चलते सुदूरवर्ती इलाकों में चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं से युवाओं को राह भटकने से रोका गया है। नक्सलियों की नकेल कसने के लिए जब भी उपयुक्त जरूरत महसूस की गई , जिला प्रशासन पूरे जज्बे के साथ यथोचित मदद किया है। डीएम ने माओवादियों को दबोचने , आत्मसमर्पण कराने और खदेड़ने में भी हर संभव सहयोग देकर स्वयं को सख्त और सशक्त पदाधिकारी होने का परिचय दिया है।

       संदीप सिंह ने अंत में कहा कि चुनिंदा ही होते हैं जिन्हें अल्प कार्यकाल में श्रेष्ठतम कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त होता है और वे इस प्रतिष्ठित अवार्ड के लिए नामित किए जाते हैं। जमुई के डीएम नक्सली समस्या से निजात दिलाने के साथ कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी अपनी प्रतिष्ठा , निष्ठा और कर्तव्यपरायणता का लोहा मनवाने में कामयाबी हासिल की है। इन तमाम उपलब्धियों के चलते ही इन्हें डीजी डिस्क से सम्मानित किया गया है।

      उधर जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष अश्विनी कुमार यादव , विदुषी महिला सह नामददार समाजसेविका डॉ. स्मृति पासवान , विद्वान अधिवक्ता विभा कुमारी , डॉ. नंद किशोर प्रसाद यादव , ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा , मणिद्वीप एकेडमी के निदेशक बी. अभिषेक , जिला उद्घोषक डॉ. निरंजन कुमार आदि गणमान्य व्यक्तियों ने जमुई डीएम को डीजी डिस्क से नवाजे जाने पर हर्ष प्रकट किया और उनके स्वस्थ एवं चिरायु जीवन की कामना की है।

 District reporter :- Gopal kumar Pandey

Gopal Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here