एसपी जयंतकांत को उत्पाद पदक से सम्मानित किए जाने पर जमुई में उमंग।

0
230

 एसपी जयंतकांत को उत्पाद पदक से सम्मानित किए जाने पर जमुई में उमंग।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबियों की नकेल कसने , ईनामी बदमाशों को सलाखों के पीछे भेजने और जिले में कानून व्यवस्था कायम रखने जैसे उत्कृष्ट कार्याें के लिए जमुई के निवर्त्तमान एसपी और मुजफ्फरपुर के वर्त्तमान वरीय पुलिस अधीक्षक जयंतकांत को पटना स्थित ज्ञान भवन में ” उत्पाद पदक और प्रशस्ति पत्र ” देकर सम्मानित किया। जयंतकांत को राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजे जाने के बाद जमुई जिला गौरवांवित है। पुरस्कृत किए जाने की जानकारी मिलते ही जमुई जिलावासी मुदित होकर उन्हें बधाई दे रहे हैं। प्रशासनिक और पुलिस महकमे में भी हर्ष की लहर है।

    जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष अश्विनी कुमार यादव ने भारतीय पुलिस सेवा के तेज – तर्रार अधिकारी , जमुई के निवर्त्तमान एसपी और मुजफ्फरपुर के वर्त्तमान वरीय पुलिस अधीक्षक जयंतकांत को उत्पाद पदक से सम्मानित किए जाने पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि वे अपनी उपमा आप हैं। एवरेस्ट के समकक्ष उपलब्धि से जहां उनकी कर्तव्यनिष्ठा पर मुहर लगी है वहीं सूबे बिहार भी खुद को गौरवांवित महसूस कर रहा है। उन्होंने उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की

   जमुई की बेटी और सीबीएसई मान्यता प्राप्त ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की मुख्य संरक्षिका डॉ. स्मृति पासवान ने जयंतकांत की उपलब्धि पर इतराते हुए कहा कि उनकी रग – रग में दिलेरी है। जनता की सेवा ही उनका धर्म और अमन – चैन कायम रखना उनका कर्म है। डॉ. पासवान ने उनके जज्बे को सलाम करते हुए उन्हें राज्य स्तरीय सम्मान मिलने पर अशेष बधाई दी है।

       सीबीएसई मान्यता प्राप्त ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने उत्पाद पदक से नवाजे जाने पर नामदार आईपीएस जयंतकांत को हृदयतल से शुभकामना देते हुए कहा कि वे अतुलनीय अधिकारी हैं। कड़क अंदाज , उत्कृष्ट कार्यशैली और अनुशासनप्रिय व्यक्तित्व के बल पर उन्होंने बिहार ही नहीं वरन देश में जो पहचान कायम किया है वह आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने उनके स्वस्थ एवं चिरायु जीवन की कामना की।

  सीबीएसई मान्यता प्राप्त स्कूल मणिद्वीप एकेडमी के निदेशक बी. अभिषेक ने जयंतकांत को मर्यादा का अनुपालन करने वाला पुलिस पदाधिकारी करार देते हुए कहा कि जमुई जिला से नक्सलियों और अपराधियों को खदेड़ने में उनकी हनक को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने उनकी उपलब्धि को जमुई जिला की उपलब्धि बताते हुए कहा कि इस लाड़ले अधिकारी के सम्मान से जिलावासियों का सीना चौड़ा हो गया है।

      जिला संवाददाता डॉ. मासूम रजा , डॉ. निरंजन कुमार , रूपेश कुमार सिंह , भूपेंद्र सिन्हा , अशोक कुमार सिन्हा , मदन शर्मा , अभिषेक सिन्हा , राजीव रंजन , राकेश कुमार , राजेश कुमार सिंह , कवि कुमार सिंह , रौशन जी , चंदन जी , राजीव कुमार सिंह उर्फ पप्पू जी , पंकज कुमार मिश्रा , समाजसेवी भावानंद जी , नंदलाल सिंह , सूर्या वत्स , सत्यजीत मेहता , समाजसेविका कुसुम सिन्हा , अंजली समीरा किंडो , मंजीत कौर , काजल शर्मा , गीता कुमारी , सुनीता कुमारी , पूजा कुमारी , पूनम कुमारी , उर्मिला कुमारी , रिचलुक एकेडमी के निदेशक आशीष कुमार सिंह , रामकृष्ण आवासीय विद्यालय के निदेशक विजय कुमार आदि ने भी राज्य स्तरीय सम्मान ” उत्पाद पदक ” से नवाजे जाने पर आईपीएस अधिकारी जयंतकांत को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

     उल्लेखनीय है कि मद्य निषेध , उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने शराबबंदी को सशक्त तरीके से लागू किए जाने के लिए राज्य के कुल 55 पुलिस अधिकारियों को उत्पाद पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किए जाने का फैसला लिया था। नामित सूची में जयंतकांत का नाम अंकित था। मुख्यमंत्री ने नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर पटना स्थित ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में जयंतकांत के साथ तमाम नामित अधिकारियों को सम्मानित किया।

Gopal Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here