डीडीसी ने कर्तव्यनिष्ठ कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनकी निष्ठा को सलाम किया।

0
207

डीडीसी ने कर्तव्यनिष्ठ कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनकी निष्ठा को सलाम किया।

कहा : कर्मचारियों के यथोचित सहयोग से विकास का पहिया तेजी से घूमने लगा है।

उप विकास आयुक्त शशि शेखर चौधरी ने समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में कर्तव्यनिष्ठ कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनके जज्बे को सलाम किया और उनपर खूब वाहवाही की वर्षा की।

      उन्होंने कंप्यूटर ऑपरेटर दिलीप झा , लेखापाल नंदन कुमार ठाकुर और अनुसेवक संजय मेहता को बेहतर कार्य , समय का पालन करने वाला नियमित कर्मचारी और अनुशासित कर्मी की संज्ञा देते हुए उन सबों को ” इम्पोलाईज ऑफ मंथ ” उल्लेखित प्रशस्ति पत्र सौंपा वहीं जिला वित्त प्रबंधक पारस कुमार और वरिष्ठ लेखापाल सत्येंद्र कुमार के साथ गांधीगिरी का बर्ताव कर इन्हें ” ऑलवेज लेट एवार्ड ” से सम्मानित किया। डीडीसी के इस अचंभित करने वाले फैसले की चर्चा समाहरणालय में लोगों की जुबान बन गई है।

    उप विकास आयुक्त ने इस अवसर पर कहा कि जमुई में डीआरडीए के कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा के चलते जिला में विकास का पहिया तेजी से घूमने लगा है। दुर्गम परिस्थितियों के बीच मुश्किलों का सामना कर नामित कर्मचारी समय सीमा के भीतर लक्ष्य हासिल करने में सहयोग कर रहे हैं। सरकारी योजनाओं का संचालन नियमबद्ध तरीके से किया जा रहा है। कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहकर लोकहित में कार्य करने की भूमिका सराहनीय है। कर्मियों के सकारात्मक सहयोग से विकास की गति निरंतर तेज हो रही है। नामित कर्मी ऊर्जावान के साथ क्षमतावान हैं। जमीनी स्तर तक परिवर्तन लाने के लिए सम्बंधित जन सतत प्रयत्नशील हैं। समुदाय , विकास और डीआरडीए को एक सूत्र में पिरोने में चयनित कर्मचारी सेतु का कार्य कर रहे हैं। डीडीसी ने इन्ही खूबियों के चलते श्री झा , श्री ठाकुर और श्री मेहता को प्रशस्ति पत्र देकर उनका हौसला अफजाई किया साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

       डीडीसी ने दूसरी तरफ जिला वित्त प्रबंधक पारस कुमार और वरिष्ठ लेखापाल सत्येंद्र कुमार के साथ गांधीगिरी का बर्ताव करते हुए उन दोनों को ऑलवेज लेट एवार्ड से सम्मानित किया और उन्हें कार्यशैली में परिवर्तन लाने का संदेश दिया।

   डीआरडीए के निदेशक स्वतंत्र कुमार सुमन , जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी आर. के. दीपक आदि अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Gopal Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here