मो. इरफान आलम जमुई के नए डीटीओ होंगे।
वरीय उप समाहर्त्ता शशि शंकर का तबादला।
बिहार प्रशासनिक सेवा के कई पदाधिकारी इधर से उधर किए गए।
राज्य सरकार , सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा के अपर समाहर्त्ता स्तर , उप सचिव स्तर और मूल कोटि के कई पदाधिकारियों का तबादला किया है।
गोपालगंज में पदस्थापित अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मो. इरफान आलम को जमुई जिला का जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) बनाया गया है वहीं इस जिला में वरीय उप समाहर्त्ता के पद पर पदस्थापित शशि शंकर नालंदा जिला के जिला आपूर्ति पदाधिकारी का दायित्व संभालेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग ने स्थानांतरण की अधिसूचना जारी कर दी है। विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना संलग्न है :



