रिकवर बिहार प्रोजेक्ट अंतर्गत – पीसीआई द्वारा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विद्यालय से वंचित बच्चों को कोविड-19 टीकाकरण।

0
457

रिकवर बिहार प्रोजेक्ट अंतर्गत – पीसीआई द्वारा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विद्यालय से वंचित बच्चों को कोविड-19 टीकाकरण।

आज दिनांक 11 अक्टूबर 2022 जमुई जिला के सुदूरवर्ती इलाके बडाबांध, खैरा में पीसीआई संस्था, जिला प्रतिरक्षण इकाई जमुई एवं DHS के द्वारा रिकवर बिहार प्रोजेक्ट के तत्वधान में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस अवसर पर कोविड-19 टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. ओपी चौधरी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी खैरा डॉ अमित रंजन, एसएमओ यूनिसेफ, स्वास्थ्य प्रबंधक गिरीश कुमार, ,आर आई नोडल पदाधिकारी खैरा रास बिहारी तिवारी , प्रखंड उत्प्रेरक सोहराब अली ने संयुक्त रूप से किये।

इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ.ओ पी चौधरी ने बताया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर पीसीआई के द्वारा विद्यालय से वंचित बच्चियों को चिन्हित करके टीका दिलाने का प्रयास एक सराहनीय कार्य है साथ ही उन्होंने बालिकाओं को सशक्त और शिक्षित होने के लिए प्रेरित किये। 

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित रंजन ने कोविड-19 टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दिए।

पीसीआई के प्रखंड समन्वयक शशि भूषण कुमार बताया कि जमुई जिले में प्रथम चक्र में 64 गांव में 95% अच्छादन करा चुके हैं तथा 2nd फेज में जिले के पांच प्रखंड सोनो ,झाझा, चकाई ,खैरा और अलीगंज मैं 123 गांव में बुस्टर डोज 95 % अच्छादन का लक्ष्य रखा गया है जिस में सघन रूप से लाइन लिस्ट के माध्यम से कोविड-19 टीकाकरण का कार्य कर रही है आज कैंप के माध्यम से महादलित समुदाय के कुल 48 किशोरी लाभार्थियों को टीका दिया गया। इसके साथ – साथ किशोरियों ने कहाँ की हम अपने गावं के सभी लोगो को टीका कराने मैं मदद करेंगे l

पीसीआई के शशिभूषण साह ने सभी के प्रति आभार प्रगट किये और बोले की सामूहिक प्रयास से 95% टीकाकरण का उपलब्धि हासिल करेंगे l सरकार के सभी पदाधिकारी कर्मी का धन्यवाद दिये l

Shailesh Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here