न्यायमूर्ति डी वाई चन्द्रचूड़ हो सकते हैं देश के 50 वें मुख्य न्यायाधीश।

0
183

न्यायमूर्ति डी वाई चन्द्रचूड़ हो सकते हैं देश के 50 वें मुख्य न्यायाधीश।

भारत के चीफ जस्टिस उदय उमेश ललित 08 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। इस स्थिति में अब उनके उत्तराधिकारी को लेकर केंद्र सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। केंद्र सरकार ने 49 वें सीजेआई उदय उमेश ललित को पत्र लिखकर उनसे अपना उत्तराधिकारी नामित करने के लिए कहा है। अंतःपुर के नारद मुनि ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि कानून मंत्रालय ने यह पत्र शुक्रवार को सुबह में भेजा है। चीफ जस्टिस यू.यू. ललित यानी उदय उमेश ललित आठ नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ सीजेआई ललित के बाद सबसे सीनियर जज हैं और इस पद के प्रमुख दावेदार हैं। माना जा रहा है कि चीफ जस्टिस ललित अपने उत्तराधिकारी के रूप में वरिष्ठतम न्यायाधीश को नामित कर सकते हैं। इस परंपरा के अनुसार जस्टिस चंद्रचूड़ ही देश के 50 वें प्रधान न्यायाधीश हो सकते

दरअसल 27 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने वाले चीफ जस्टिस ललित के रिटायरमेंट में अब केवल एक महीने का समय बचा है। उन्होंने पूर्व सीजेआई एनवी रमना का स्थान लिया था , जो 26 अगस्त 2022 को रिटायर हुए थे।

Shailesh Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here