सबसे ज्यादा दिन तक पीएम रहने वाले देश के चौथे व्यक्ति बने। 21 साल के सियासी सफर में कभी नहीं ली छुट्टी। नरेंद्र मोदी विश्व की राजनीति में रखते हैं अलग पहचान।

0
502

सबसे ज्यादा दिन तक पीएम रहने वाले देश के चौथे व्यक्ति बने।

21 साल के सियासी सफर में कभी नहीं ली छुट्टी।

https://youtu.be/bpmsOWZBdRE

नरेंद्र मोदी विश्व की राजनीति में रखते हैं अलग पहचान।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 07 अक्टूबर को सत्ता में अपने 21 वर्ष पूरे कर लिए हैं। यह भारतीय राजनीति के लिए काफी अहम है। गुजरात में मेहसाणा जिले के वडनगर में 17 सितम्बर 1950 को जन्मे मोदी भारतीय राजनीति के साथ – साथ अब विश्व राजनीति में भी एक अलग पहचान बना चुके हैं। मोदी का सियासी सफर 07 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ से आरंभ हुआ था। वे 51 वर्ष की उम्र में मुख्यमंत्री बने। वे गुजरात में लगातार तीन बार विधानसभा चुनाव जीतकर साढ़े 12 वर्ष मुख्यमंत्री के पद पर रहे और फिर अब आठ वर्ष से ज्यादा समय से वे देश के प्रधानमंत्री पद पर काबिज हैं। इस तरह उन्होंने केन्द्र की सत्ता में 100 महीने से ज्यादा समय पूरे कर लिए। 30 वर्षों में किसी को बहुमत नहीं मिल सका था ऐसे में 2014 में मोदी ने बहुमत वाली सरकार बनाई। इसके बाद वे 2019 में भी सत्ता कायम रखी।
इतिहास पर गौर करें तो 15 अगस्त 1947 को पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के प्रधानमंत्री बने और 1964 तक वे इस पद पर रहे। नेहरू ने 16 वर्ष 286 दिन सत्ता संभाली। इसके बाद इंदिरा गांधी ने अलग – अलग बार देश पर 15 वर्ष 350 दिन तक शासन किया। पहले 1967 से लेकर 1977 और फिर 1980 से लेकर 1984 तक कुल चार कार्यकालों में दूसरे सबसे लंबे शासक का रिकॉर्ड बनाया। उनके बाद डॉ. मनमोहन सिंह ने दो कार्यकाल में (वर्ष 2004 से 2014 तक) 10 वर्ष 4 दिनों तक देश की बागडोर संभाली। सबसे ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री के रूप में सत्ता में रहने वाले मोदी चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने दो कार्यकालों में अब तक 08 वर्ष से ज्यादा तक का समय पूरा किया है। पीएम मोदी अपने 21 वर्ष के सियासी सफर में कभी छुट्टी नहीं ली , जो उनकी सेवा भावना को दर्शाता है।
गैर कांग्रेसी सरकार के मामले में सत्ता संभालने में मोदी शीर्ष पर हैं। उनसे पहले अटल बिहारी वाजपेयी ने तीन कार्यकालों (1996 , 1998 , 1999) में 06 वर्ष 80 दिनों तक शासन किया वहीं जनता पार्टी के मोरारजी देसाई ने 02 वर्ष 186 दिन तक सत्ता संभाली।
चामलिंग के नाम लंबे समय तक सीएम रहने का रेकॉर्ड।
देश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री के रूप में सत्ता में रहने का रेकॉर्ड सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के नाम है। वे 12 दिसम्बर 1994 से लेकर 26 मई 2019 तक सत्ता में रहे। यह कार्यकाल 24 वर्ष 165 दिनों का रहा।

ज्योति बसु भी पीछे नहीं।

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु लगातार चार कार्यकाल तक सीएम रहे। उन्होंने लगातर 23 वर्ष 137 दिनों तक सत्ता संभाली। अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गेगांग अपांग भी 22 वर्ष 250 दिनों तक सत्ता में रहे लेकिन वे इस पद पर लगातार नहीं रहे। उधर ओडिशा के मुख्यमंत्री बीजू पटनायक 22 वर्षों से ज्यादा समय से लगातार मुख्यमंत्री पद पर हैं।

देश के पांच सबसे लंबे समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री।
01.पंडित जवाहरलाल नेहरू 16 वर्ष 286 दिन।
02.इंदिरा गांधी 15 वर्ष 350 दिन।
03.डॉ मनमोहन सिंह 10 वर्ष 4 दिन।
04.नरेन्द्र मोदी 8 वर्ष 4 महीने से ज्यादा।
05.अटल बिहारी वाजपेयी 6 वर्ष 80 दिन।

संवाददाता – गोपाल कुमार पांडे की रिपोर्ट।

ab24 news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here