01 अक्टूबर 2022 सदर अस्पताल में खुला जीविका स्वास्थ्य सहायता केंद्र  डीडीसी जमुई श्री शशि शेखर चौधरी ने कहा, “ जीविका के द्वारा यह एक अच्छी पहल है, सहायता केंद के खुलने से दूर-दराज से आने वाले मरीजों की परेशानी कम होगी”।

0
434

01 अक्टूबर 2022 सदर अस्पताल में खुला जीविका स्वास्थ्य सहायता केंद्र  डीडीसी जमुई श्री शशि शेखर चौधरी ने कहा, “ जीविका के द्वारा यह एक अच्छी पहल है, सहायता केंद के खुलने से दूर-दराज से आने वाले मरीजों की परेशानी कम होगी”।


सहायता केंद्र सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेगा,

शनिवार 1 अक्टूबर को सदर अस्पताल जमुई में जीविका द्वारा जीविका स्वास्थ्य सहायता केंद्र ( हेल्प डेस्क ) की शुरुआत की गई है। सहायता केंद्र का शुभारंभ उप विकास आयुक्त श्री शशि शेखर चौधरी , जिला परियोजना प्रबंधक संजय कुमार , पीसीआई से स्टेट लीड राकेश कुमार एवं पी ओ एच् एन निगार कौशर, उपाधीक्षक डॉ नौसाद, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एम पी चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्धघाटन किया। सभी अतिथियों का स्वागत पौधा देकर किया गया।

आगत अतिथियों में उपविकास आयुक्त महोदय को प्रखंड परियोजना प्रबंधक स्वीटी कुमारी एवं बबिता देवी, पीसीआई के राकेश कुमार को रूबी कुमारी, डॉ एमपी चौधरी को रजनी कुमारी, पीसीआई के निगार कौशर को क्षेत्रीय समन्वयक पप्पू रजक, डीपीएम स्वास्थ्य हिमांशु कुमार को पूजा कुमारी के द्वारा पौधा देकर स्वागत किया गया।
मौके पर उपविकास आयुक्त महोदय ने बताया कि जीविका की यह एक अच्छी पहल है। सहायता केंद्र के खुलने से दूर दराज से इलाज के लिए आनेवाले लोग व जानकारी के अभाव में भटकने वाले मरीजों को सहायता मिलने से उनकी परेशानी कम होगी। जीविका के द्वारा हेल्प डेस्क काउंटर पर दो शिफ्ट में सुबह 6.00 बजे से 2.00 बजे तक एवं 2.00 बजे से रात 10.00 बजे तक जीविका स्वास्थ्य मित्र तैनात रहेगी, जो मरीजों को ईलाज कराने में मदद करेगी।
वहीं जिला परियोजना प्रबंधक संजय कुमार ने हेल्प डेस्क हेतु *मोबाइल न. 9263950331* जारी करते हुए बताया कि जीविका स्वास्थ्य मित्र अस्पताल में मरीजों का रजिस्ट्रेशन कराने, डॉक्टरों से जाँच करवाने , पैथोलॉजी जाँच, भर्ती करवाने , पुनः लाभार्थियों के आने में सहयोग करेगी, जिससे मरीजों को होनेवाली परेशानी कम हो सके।
प्रबंधक स्वास्थ्य एवं पोषण, जीविका, शेषनाथ राय ने बताया कि हेल्प डेस्क के लिए जीविका स्वास्थ्य मित्र का चयन जीविका समूह से जुड़ी दीदियों एवं उनके परिवार के सदस्यों के बीच से चयन प्रक्रिया के तहत किया गया है। चयन के बाद इनका AIIMS, एम्स, पटना में 2 दिन का प्रशिक्षण कराया गया है।
प्रखंड परियोजना प्रबंधक स्वीटी कुमारी ने बताया कि जमुई सदर प्रखंड अंतर्गत स्वाभिमान जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ के द्वारा सहायता केंद्र का संचालन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य समूह के सदस्यों व उनके परिवार के सदस्यों को सुलभ चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग करना है।
उद्धघाटन समारोह में प्रखंड परियोजना प्रबंधक स्वीटी कुमारी , स्वास्थ्य एवं पोषण प्रबंधक शेषनाथ रॉय , जीविकोपार्जन प्रबंधक कौटिल्य कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक पप्पू रजक , पीसीआई से राकेश कुमार, निगार कौशल , सामुदायिक समन्वयक राम प्रवेश कुमार , राहुल कुमार ,नीतीश कुमार , रवि शंकर कुमार, रितु कुमारी, रूबी कुमारी ,पूजा कुमारी , जीविका स्वास्थ्य मित्र निशु कुमारी एवं रिंजु, सिंधु कुमारी, रजनी, इत्यादि उपस्थित थे।

ab24 news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here