आज दिनांक 02.10.2022 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर जिला पदाधिकारी जमुई अवनीश कुमार सिंह के द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

0
184

आज दिनांक 02.10.2022 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर जिला पदाधिकारी जमुई अवनीश कुमार सिंह भा०प्र०से० के द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। उनके द्वारा भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। ज्ञातव्य हो कि 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई जाती है।

मीडिया से मुखातिब होते हुए जिला पदाधिकारी जमुई अवनीश कुमार सिंह भा०प्र०से० के द्वारा कहा गया कि हमें बापू के आदर्शो एवं उनके विचारों का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन करते हैं एवं शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा लेकर हमें राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ और संगठित बनाए रखना चाहिए।

इस मौके पर उप विकास आयुक्त जमुई शशि शेखर चौधरी, अपर समाहर्ता जमुई सत्येंद्र कुमार मिश्रा, निदेशक डीआरडीए जमुई स्वतंत्र कुमार सुमन, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी जमुई एवं अपर अनुमंडल पदाधिकारी जमुई प्रकाश कुमार रजक सहित उपस्थित सभी पदाधिकारियों के द्वारा बापू की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

ab24 news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here