25 जनवरी 2023 को 13वीं राष्ट्रीय मतदाता दिवस* के रूप में मनाए

0
327

  जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी जमुई अवनीश कुमार सिंह भाoप्रoसेo के द्वारा बताया गया कि विगत वर्ष की भांति कल दिनांक *25 जनवरी 2023 को 13वीं राष्ट्रीय मतदाता दिवस* के रूप में मनाए जाने हेतु भारत निर्वाचन आयोग से दिशा निर्देश प्राप्त है। जिसके लिए *प्रमुख थीम “Nothing like voting, I vote for sure”* हैं l

       जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी जमुई ने बताया कि उक्त अवसर पर निर्धारित थीम को *जिला स्तर विधानसभा स्तर एवं बूथ स्तर पर सभी सहभागी पक्षो महिला एवं युवा मतदाता पीडब्ल्यूडी मतदाता प्रवासी मतदाता सेवा मतदाता मीडिया संगठनों एवं सिविल सोसायटी संगठनों* की सक्रिय सहभागिता के साथ किया जाना है। साथ ही साथ मतदाता दिवस पर आधारित कार्यक्रमों को देखते हुए कोविड-19 के बढ़ते हुए मामलों को कोविड गाइड लाइन का कड़े से पालन किया जाएगा।

      जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी जमुई ने जिले वासियों से अपील किया है कि हम आगामी 25 जनवरी 2023 को पूर्वाह्न 11:30 बजे 13वीं मतदाता दिवस के अवसर पर समाहरणालय जमुई स्थित संवाद कक्ष में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी मतदाता एक शपथ लेंगे जो निम्न प्रकार है:-

      “हम, भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को चुनने रखते हुए निर्भीक होकर धर्म वर्ग जाति समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

 District reporter  :- Gopal kumar Pandey

Gopal Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here