हलीम मुख्य पार्षद बने , नीतीश कुमार उप मुख्य पार्षद चुने गए।

0
325

मो. हलीम मुख्य पार्षद बने , नीतीश कुमार उप मुख्य पार्षद चुने गए।

जमुई नगर परिषद का परिणाम घोषित कर दिया गया है। मुख्य पार्षद के पद पर मो. हलीम चुने गए वहीं उप मुख्य पार्षद के पद पर नीतीश कुमार ने कब्जा जमाया है। जमुई नगर परिषद के मतों की गिनती शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह , डीडीसी शशि शेखर चौधरी , एडीएम सत्येंद्र कुमार मिश्र की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम अभय कुमार तिवारी ने बताया कि मुख्य पार्षद के पद पर मो. हलीम निर्वाचित घोषित किए गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रेखा देवी को 49 मतों से शिकस्त दी। मो. हलीम को कुल 8055 मत मिले वहीं रेखा देवी को 8006 मतों से संतोष करना पड़ा।

उन्होंने उप मुख्य पार्षद पद की चर्चा करते हुए कहा कि इस पद पर नीतीश कुमार ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अशोक कुमार को 2433 मतों के बड़े अंतर से हराया। नीतीश कुमार को कुल 9682 मत मिले वहीं अशोक कुमार को 7249 मतों से संतोष करना पड़ा।

एसडीएम ने काउंसेलर के परिणाम की जानकारी देते हुए कहा कि वार्ड नंबर 01 से सिकंदर साह , 02 से रवि कुमार सिंह , 03 से विनोद वर्मा , 04 से सुनीता देवी , 05 से सुंदरी देवी , 06 से अहिल्या देवी , 07 से अलका सिंह , 08 से गोपाल पंडित , 09 से कविता देवी ,10 से सीताराम साह , 11 राजेश ठाकुर , 12 से कुणाल सिंह , 13 से फिरोज आलम , 14 से सिंपी सिंह , 15 से कंचन सिंह , 16 से अशोक तांती , 17 से अभिलाषा कुमारी , 18 से शहबाज बानो , 19 से राकेश कुमार , 20 से ममता देवी , 21 से बेबी देवी , 22 से संजय पासवान , 23 से वंदना शर्मा , 24 से सुनीता देवी , 25 से अनिता देवी , 26 से नाजमा खातून , 27 से अफरोज आलम , 28 से सब्बीर राईन , 29 से रूबी देवी तथा 30 नंबर वार्ड से साधना सिंह निर्वाचित घोषित किए गए। श्री तिवारी ने कहा कि मतगणना शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ। उन्होंने उम्मीदवारों के साथ उनके समर्थकों को मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में सकारात्मक सहयोग देने के लिए बधाई दी है।

Jamui reporter:- Gopal kumar Pandey

Gopal Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here