श्रावणी मेला 2023 : डीएम ने तैयारी का जायजा लिया। बोले : मेरी अभिलाषा है कि देवतुल्य श्रद्धालु जमुई सीमा से अच्छी अनुभूति लेकर जाएं।

0
745

श्रावणी मेला 2023 : डीएम ने तैयारी का जायजा लिया। बोले : मेरी अभिलाषा है कि देवतुल्य श्रद्धालु जमुई सीमा से अच्छी अनुभूति लेकर जाएं।

कहा : सभी विभाग वांछित कार्य 30 जून तक पूरा करें।

जिला कलेक्टर अवनीश कुमार सिंह ने विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी का जायजा लिया और सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।     

  जिलाधिकारी ने श्रावण में लगने वाले विश्व के सबसे अधिक दिनों तक चलने वाले आध्यात्मिक मेले के दौरान उमड़ने वाले श्रद्धालुओं के सैलाब को हर संभव सुविधा मुहैया कराए जाने का ऐलान करते हुए कहा कि इस मेला को सहज , सुगम और सफल बनाना जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है। बाहर से आने वाले सभी शिवभक्त एक अच्छा अनुभव लेकर जाएंगे। उन्होंने इस मेले में देश – विदेश के भक्तों का हुजूम जमुई जिला के रास्ते बाबा धाम जाने और आने की बात – बताते हुए कहा कि इन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो इसका विशेष रूप से ध्यान रखने की जरूरत है। सभी विभागीय अधिकारी इसके लिए सजग और सचेत रहेंगे। देश और विदेश के कोने – कोने से आए हुए देवतुल्य श्रद्धालु जमुई जिला की सीमा से अच्छी अनुभूति लेकर गंतव्य की ओर प्रस्थान करें यही उनकी मंशा और हार्दिक अभिलाषा है।

       डीएम ने सुरक्षा की चर्चा करते हुए कहा कि जिले में कांवरियों के चलन वाले मार्गों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। खाद्य पदार्थों पर खास नजर रहेगी। मिलावट करने वालों को बक्सा नहीं जाएगा। भक्तजनों को बेहतर सुरक्षा मिले , वे स्वस्थ रहें , उन्हें कम से कम असुविधा हो इसका ख्याल रखना हम सबों की जिम्मेवारी है। उन्होंने पंडाल , पेयजल , प्रकाश , शौचालय , स्वास्थ्य , बिजली , स्वच्छता , आवासन , वाहनों का पड़ाव स्थल , ट्रैफिक व्यवस्था , सूचना केंद्र आदि का विस्तार से जायजा लिया और इस संबंध में वांछित निर्देश दिए। जिलाधीश ने विधि व्यवस्था , भीड़ नियंत्रण , अपराध नियंत्रण , यातायात व्यवस्था आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं का भी जायजा लिया और इस दिशा में कारगर पहल किए जाने की बात कही। उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को श्रावणी मेला की तैयारी में जुट जाने का निर्देश देते हुए कहा कि मेले में किसी प्रकार की कमी न रहे इसका अग्रिम इंतजाम करें। विभागीय अधिकारी श्रावणी मेला के मद्देनजर आवंटित कार्य को हर हाल में 30 जून से पहले पूरा करें ताकि भक्तजनों को मेला के दरम्यान अतिरिक्त कठिनाई का सामना करना नहीं पड़े। डीएम ने नामित अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि सभी संबंधित जन टीम भावना से कांवरियों की सेवा के लिए काम करेंगे। सभी नामित जन एक्टिव मोड में रहेंगे। गुणवत्तापूर्ण तरीके से देय दायित्वों का निर्वहन करना है। कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

      सर्वविदित है कि इस साल मलमास के चलते श्रावणी मेले का संचालन दो चरणों में होगा। मेला का पहला चरण 04 से 17 जुलाई तक संचालित होगा। 18 जुलाई से 16 अगस्त तक मलमास रहेगा। पुनः श्रावणी मेला 17 अगस्त से चालू होगा जो 31अगस्त तक जारी रहेगा। जमुई जिला प्रशासन विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर सजग और सचेत है।

 जमुई जिला संवाददाता:-  गोपाल कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Gopal Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here