दिनांक 14 मार्च दिन गुरुवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत झाझा नगर परिषद के 10 स्थान पर मोदी जी के गारंटी रथ द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया, एवं आम जनों से लाभ लेने के लिए आह्वान किया गया। आयोजित कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष परमेश्वर यादव, झाझा नगर अध्यक्ष सूरज सिंह, नगर महामंत्री नंदू विश्वकर्मा, संजीव बका, नगर उपाध्यक्ष नरेश यादव, बूथ अध्यक्ष विजयकांत सहाय, भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शैलेश कुमार सहित संगठन के वरिष्ठ लोग मौजूद थे।
संवाददाता – शंभूनाथ प्रजापति, झाझा।



